फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   National Wrestling Championships Sumit and Satyavrat Won Gold Medal

राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप : सत्यव्रत और सुमित ने जीता गोल्ड मेडल

Sat, 30 Nov 2019 08:30 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 30 Nov 2019 08:30 AM IST
विज्ञापन
National Wrestling Championships Sumit and Satyavrat Won Gold Medal
कुश्ती चैंपियनशिप - फोटो : sportstar

राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन सुमित (125 किग्रा) और सत्यव्रत कादियान (97) ने सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप के पहले दिन स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही दक्षिण एशियाई खेलों (सैग) की टीम में भी जगह बना ली। रेलवे के सुमित ने महाराष्ट्र के अभिजीत को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से और  कादियान ने उत्तर प्रदेश के कपिल चौधरी को 9-0 से मात दी, जिससे रेलवे का दबदबा बरकरार रहा।

विज्ञापन


हालांकि दिन का सबसे दिलचस्प मुकाबला 74 किग्रा वर्ग का रहा जिसमें अनुभवी पहलवान प्रवीण राणा को उत्तर प्रदेश के युवा गौरव बालियान के हाथों 3-5 से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप के रजत पदकधारक रविंदर (61 किग्रा) ने सेना एसएससीबी के सोनाबा तानाजी को 12-2 से हराकर सेना को पहला पीला तमगा दिलाया। इस जीत से रविंदर ने भी सैग खेलों में स्थान सुनिश्चित किया। झारखंड के नवीन (70 किग्रा) हरियाणा के विशाल को हराकर चैंपियन बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed