{"_id":"5e35b5c88ebc3e7081424f13","slug":"national-table-tennis-championship-soumyajit-ghosh-stuns-sharath-kamal-ankita-das-enters-semis","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौम्यजीत और अंकिता राष्ट्रीय टेबल टेनिस के सेमीफाइनल में, अचंत शरत कमल उलटफेर का शिकार","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
सौम्यजीत और अंकिता राष्ट्रीय टेबल टेनिस के सेमीफाइनल में, अचंत शरत कमल उलटफेर का शिकार
Sat, 01 Feb 2020 11:00 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 01 Feb 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
टेबल टेनिस
- फोटो : social media
सौम्यजीत घोष और अंकिता दास ने यहां 81वीं राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जीत के साथ क्रमश: पुरुष और महिला एकल के अंतिम चार में जगह पक्की की। सौम्यजीत ने दूसरी वरीयता प्राप्त अचंत शरत कमल को 4-2 से हराकर उलटफेर किया।
विज्ञापन
लंदन ओलंपिक (2012) में खेलने वाले सौम्यजीत को फाइनल में पहुंचने के लिए हरमीत देसाई की चुनौती से पार पाना होगा। हरमीत ने अन्य क्वार्टर फाइनल में सनिल शेट्टी को 4-0 से हराया। शीर्ष वरीय जी साथियान और मानव ठक्कर ने क्रमश: रोहित और सार्थक गांधी को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। महिलाओं में अंकिता ने अनुषा कुतुम्बले को उतार चढ़ाव से भरे मैच में 4-3 से हराया। सुतीर्थ मुखेहरी, आयहिका मुखर्जी और कृत्विका सिंहा राय भी अंतिम चार में जगह पक्की करने में सफल रहीं।
विज्ञापन