फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   national sports university campus will be start by sports ministry in lucknow

नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का बड़ा कैंपस खोलेगा खेल मंत्रालय, चुना यूपी का यह शहर

Thu, 03 May 2018 09:18 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 03 May 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
national sports university campus will be start by sports ministry in lucknow
national sports university campus

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना देश की पहली नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना इंफाल (मणिपुर) में हो चुकी है। अब पीएमओ की ही पहल पर इसके विस्तार का खाका खीचा जा चुका  है। इसके लिए खेल मंत्रालय ने लखनऊ का चयन किया है। खुद यूपी सरकार ने इसके लिए मंत्रालय से पहल की है। मंत्रालय लखनऊ में यूनिवर्सिटी का बड़ा कैंपस खोलने जा रहा है। यूपी सरकार इस कैंपस के लिए जमीन देने को तैयार हो गई है। मंत्रालय की योजना साल के अंत तक लखनऊ में इस कैंपस को शुरू करने की है।

विज्ञापन


हालांकि अभी तक जमीन का चयन नहीं हुआ, लेकिन जब तक नए कैंपस की नींव नहीं रखी जाती तब तक इसे लखनऊ के स्पोर्ट्स कॉलेज में चलाए जाने की योजना बनी है। मंत्रालय का मानना है कि नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी कैंपस स्थापित होने से लखनऊ स्पोर्ट्स एजुकेशन का हब बन जाएगा।
विज्ञापन


लखनऊ में यह कैंपस स्थापित करने की एक वजह यह भी है कि इंफाल देश के दूसरे राज्यों से काफी दूर है। यूनिवर्सिटी का फायदा सभी को मिले इसी को ध्यान में रखते हुए लखनऊ कैंपस का चयन किया गया है। इसी तरह का एक अन्य कैंपस देश के दूसरे राज्य में भी स्थापित किए जाने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

national sports university campus will be start by sports ministry in lucknow
sports shimla

मंत्रालय ने कुछ समय पूर्व राज्यों को पत्र लिखकर यूनिवर्सिटी कैंपस के लिए जमीन देने की गुहार लगाई थी। राज्य का काम सिर्फ जमीन देना है, बाकी कैंपस का निर्माण मंत्रालय अपने बजट से कराएगा। इसमें यूपी ने हामी भरी और लखनऊ का नाम आगे बढ़ाया।

शुरूआत में चलाए जाएंगे तीन कोर्स 
मंत्रालय की शुरूआत में लखनऊ कैंपस में तीन कोर्स चलाने की योजना है। इसके लिए स्पोट्र्स जर्नलिज्म, स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में एमबीए और स्पोट्र्स साइंस में एमएससी का चयन किया गया है। एक बार कैंपस शुरू होने के बाद बाकी के कोर्सेज को भी शुरू कराया जाएगा। संसद में नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का बिल रखा जा चुका है। इसके अगले सत्र में रखे जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed