फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   National sports day will be celebrated today on the occasion of major dhyanchand birthday

हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के जन्मदिन पर, पीएम मोदी ने दिया देश को फिटनेस का मंत्र

Thu, 29 Aug 2019 02:20 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 29 Aug 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
National sports day will be celebrated today on the occasion of major dhyanchand birthday
नरेंद्र मोदी - फोटो : social Media

हर साल भारत 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाता है। इसी दिन भारतीय खेल इतिहास के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन भी मनाया जाता है। इस साल का खेल दिवस खास है, क्योंकि आज से फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत हो रही है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय खेल दिवस पर ‘फिट इंडिया अभियान’ (Fit India Movement) का आगाज किया। इसका मकसद देश में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए खेल दिवस की शुभकामनाएं दीं। मेजर ध्यानचंद का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनकी स्टिक ने दुनिया को मुग्ध कर दिया। आज ही के दिन उनका जन्म हुआ था। प्रधानमंत्री ने फिट इंडिया को लोगों से जन आंदेलन बनाने के लिए कहा।

विज्ञापन
  • आप किसी भी प्रोफेशन में हों, आपको अपने प्रोफेशन में एफिशिएंसी लानी है तो मेंटल और फिजिकल फिटनेस जरूरी है। चाहे बोर्डरुम हो या फिर बॉलीवुड, जो फिट है वो आसमान छूता है। बॉडी फिट है तो माइंड हिट है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • फिट इंडिया में जीरो प्रतिशत निवेश है लेकिन इसके रिटर्न असीमित हैं। हमारे अंदर जुनून और इच्छाशक्ति का होना बहुत जरूरी है। सफलता और फिटनेस का रिश्ता एक दूसरे की कड़ी है।  शारीरिक और मानसिक फिटनेस होना बहुत जरूरी है।
  • जीवन का लक्ष्य तय करना जरूरी है। फिटनेस का बाय प्रोडक्ट है सुख और समृद्धि। फिटनेस के प्रति जागरुकता से दिनचर्या बदलती है। लक्ष्य तय करने से लाइफस्टाइल बदलती है। सफलता का फिटनेस से गहरा नाता। बॉडी फिट है तो माइंड हिट है।

मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर कहा जाता है, उन्होंने ओलंपिक में भारत के लिए 1928, 1932 और 1936 में गोल्ड मेडल जीता था। इतना ही नहीं मेजर ने अपने 22 साल के करियर में 400 गोल दागे थे। 

32 खिलाड़ियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पुरस्कृत करेंगे

उन्हीं के सम्मान में हर साल भारत सरकार 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाती है। इस दिन राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति स्वयं खेल के अलग-अलग क्षेत्रों के अलग-अलग खिलाड़ियों को विभिन्न खेल सम्मानों (राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन अवार्ड, द्रोणाचार्य अवार्ड, ध्यानचंद अवार्ड) से सम्मानित करते हैं।  हर बार की तरह इस बार भी खेल दिवस मनाया जाएगा जिसमें अलग-अलग खेलों से कुल 32 खिलाड़ियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पुरस्कृत करेंगे। 

हाल में फिट इंडिया मूवमेंट पर सरकार को सलाह देने के लिए एक समिति का गठन किया गया था. समिति में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए), राष्ट्रीय खेल संघ (एनएसएफ), सरकारी अधिकारी, निजी निकाय और प्रसिद्ध फिटनेस हस्तियों को इसमें शामिल किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed