फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   National Sports Day: Sports minister Kiren Rijiju clarifies record 74 awards

National Sports Day: आखिर इस बार क्यों बांटे गए रिकॉर्ड 74 खेल पुरस्कार

Sat, 29 Aug 2020 01:23 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 29 Aug 2020 01:23 PM IST
सार

खेल मंत्री ने कहा कि पिछले वर्षों की तुलना में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा, जिसके कारण पुरस्कार विजेताओं की संख्या भी बढ़ी, उनके मंत्रालय ने खेल पुरस्कारों पर फैसला नहीं किया क्योंकि विजेताओं का चयन उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में स्वंतत्र समिति ने किया।

विज्ञापन
National Sports Day: Sports minister Kiren Rijiju clarifies record 74 awards
निशानेबाज सौरभ चौधरी, मनु भाकर के सथ महिला पहलवान दिव्या काकरान (बाएं से) - फोटो : sai

विस्तार

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को सरकार के इस साल पांच राजीव गांधी खेल रत्न सहित रिकॉर्ड 74 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित करने के फैसले का बचाव किया जिसकी कड़ी आलोचना हो रही है। खेल मंत्रालय की चयन समिति ने इस साल स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा और पहलवान विनेश फोगाट सहित पांच खिलाड़ियों को खेल रत्न जबकि 27 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना।

विज्ञापन


मंत्रालय ने द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 13 और ध्यानचंद पुरस्कारों के लिए 15 कोचों का चयन किया। रिजिजू ने शनिवार को कहा, ‘हमारे खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन बेहतर हुआ है। जब हमारे खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें सराहा और पुरस्कृत किया जाना चाहिए। अगर सरकार उनकी उपलब्धियों को सम्मानित नहीं करती तो इससे भारत की उभरती हुई खेल प्रतिभाओं का उत्साह कम होगा।'
विज्ञापन

 

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कोविड-19 महामारी के कारण ऑनलाइन आयोजित किए गए समारोह में शानदार प्रदर्शन करने वाले देश के खिलाड़यों को सालाना राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया जो कई शहरों से ‘लाग इन’ हुए। इस साल 74 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया, जिसमें पांच को खेल रत्न और 27 को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया। इनमें से 60 खिलाड़ियों ने भारतीय खेल प्राधिकरण के 11 केंद्रों से वर्चुअल समारोह में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन




क्रिकेटर रोहित शर्मा (खेल रत्न) और इशांत शर्मा (अर्जुन पुरस्कार) समारोह में शामिल नहीं हो सके क्योंकि वे इंडियन प्रीमियर लीग की प्रतिबद्धता के लिए संयुक्त अरब अमीरात में हैं जबकि स्टार पहलवान विनेश फोगाट (खेल रत्न) और बैडमिंटन खिलाड़ी सत्विकसाइराज रंकीरेड्डी (अर्जुन पुरस्कार) को कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद समारोह से हटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed