फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वर्चुअल तरीके से वितरित हुए राष्ट्रीय खेल पुरस्कार, PPE किट पहनकर पहुंचीं रानी रामपाल

Sat, 29 Aug 2020 12:47 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 29 Aug 2020 12:47 PM IST
खास बातें

कोरोना महामारी की वजह से खेल पुरस्कारों की बरसों पुरानी परंपरा इस बार टूट गई। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के मौके पर हर साल 29 अगस्त को खेल दिवस मनाया जाता है और इसी दिन राष्ट्रपति भवन में महामहिम द्वारा खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाता रहा है, लेकिन इस मर्तबा यह सम्मान समारोह ऑनलाइन आयोजित हुआ।

विज्ञापन
National Sports Day: President Ram Nath Kovind virtually confers the sports awards 2020
कोरोना काल में संपन्न हुआ वर्चुअल खेल पुरस्कार - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

12:28 PM, 29-Aug-2020

अवॉर्ड मिलने से ठीक पहले निधन

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में द्रोणाचार्य पुरस्कार (आजीवन) से सम्मानित होने से पहले ही अनुभवी एथलेटिक्स कोच पुरुषोत्तम राय का बेंगलुरु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 79 साल के पुरुषोत्तम राय 2001 में भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के कोच के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वंदना राव, अश्विनी नाचप्पा, प्रमिला अयप्पा, रोजा कुट्टी, एमके आशा, बी शायला, मुरली कुट्टन जैसे शीर्ष एथलीट को तैयार करने वाले कोच राय के निधन पर खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने भी शोक जताया।

12:21 PM, 29-Aug-2020
अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान इस बार खेल रत्न बनीं हैं, लेकिन अवॉर्ड सेरेमनी से ठीक एक दिन पहले वह कोरोना संक्रमित पाईं गईं। फिलहाल विनेश फोगाट अपने ससुराल सोनीपत में हैं, उनके कोच ओम प्रकाश दहिया भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। विनेश के साथ-साथ उन्हें भी ओम प्रकाश दहिया अवॉर्ड मिलना था। देश को विनेश फोगाट जैसी पहलवान देने के लिए ओमप्रकाश द्रोणाचार्य अवॉर्ड से नवाजे गए।
विज्ञापन
12:14 PM, 29-Aug-2020

इनामी राशि में तीन गुना बढ़ोतरी

इस बार खेल पुरस्कारों की इनामी राशि में भी भारी बढोतरी की गई। सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न की पुरस्कार राशि में 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई। यानि कि जिस सर्वोच्च खेल सम्मान के लिए अब तक साढ़े सात लाख रुपये मिलते थे। इस बार 25 लाख रुपये दिए गए। प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड की इनामी राशि को भी तीन गुना किया गया। अब तक इस अवार्ड के लिए खिलाड़ियों को पांच लाख रुपये दिए जाते थे, लेकिन इस राशि को 15 लाख रुपये कर दिया गया। खेल दिवस के मौके पर मंत्री किरेन रिजिजू ने इसकी घोषणा की। यही नहीं ध्यानचंद अवॉर्ड और लाइफ टाइम द्रोणाचार्य अवॉर्ड की इनामी राशि में भी इजाफा किया गया। इन दोनों अवॉर्डों के लिए अब पांच लाख रुपये दिए जाते रहे, लेकिन अब इसके लिए 15 लाख रुपये इनामी राशि की गई।
12:09 PM, 29-Aug-2020

कोरोना ने तोड़ी परंपरा

कोरोना महामारी की वजह से खेल पुरस्कारों की बरसों पुरानी परंपरा इस बार टूट गई। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के मौके पर हर साल 29 अगस्त को खेल दिवस मनाया जाता है और इसी दिन राष्ट्रपति भवन में महामहिम द्वारा खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाता रहा है, लेकिन इस मर्तबा यह सम्मान समारोह ऑनलाइन आयोजित हुआ। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आप सबने यह सिद्ध किया है कि इच्छा, लगन और मेहनत के बल पर सभी बाधाओं को दूर किया जा सकता है। आज का यह पुरस्कार समारोह, कड़ी मेहनत और समर्पण से प्राप्त की गई आप सबकी सफलता का उत्सव है।

 

12:02 PM, 29-Aug-2020

शुरू से हो चुकी थी तैयारियां

11:53 AM, 29-Aug-2020

खेल रत्न समेत इस बार आठ पैरा खिलाड़ियों को मिलेंगे पुरस्कार

मरियप्पन देश के सबसे बड़े खेल सम्मान खेल रत्न को हासिल करने वाले तीसरे भारतीय पैरा एथलीट हैं। उनसे पहले पूर्व पैरालंपिक विजेता देवेंद्र झाझरिया और दीपा मलिक को इससे सम्मानित किया गया था। पैरा एथलीट संदीप चौधरी, पैरा निशानेबाज मनीष नरवाल और पैरा तैराक सुयश जाधव इस बार के 27 अर्जुन अवॉर्डियों में शामिल हैं। 1961 में इनके शुरू होने के बाद पैरा खेल जगत से राष्ट्रीय खेल पुरस्कार विजेताओं की कुल संख्या 47 हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:48 AM, 29-Aug-2020

रोहित खेल रत्न सम्मान पाने वाले चौथे क्रिकेटर

1991 से शुरू हुए राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार अब तक तीन क्रिकेटर्स को मिल चुके हैं। विश्व कप 2019 में रिकॉर्ड पांच शतक जड़ने वाले रोहित शर्मा यह सम्मान पाने वाले चौथे क्रिकेटर होंगे, उनसे पहले सचिन तेंदुलकर(1997), महेंद्र सिंह धोनी (2007) और विराट कोहली(2018) में यह अवॉर्ड हासिल कर चुके हैं।

11:45 AM, 10-Oct-2020
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को खेल दिवस की बधाई दी थी। 
 


वही, खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने सुबह हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया था।
 
11:39 AM, 29-Aug-2020
खेल पुरस्कारों के इतिहास में इस बार पहली बार सर्वाधिक पांच एथलीट्स को सर्वोच्च खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। क्रिकेट बिरादरी से रोहित शर्मा, टेबल टेनिस विधा से पहली बार मनिका बत्रा, पहलवानी से विनेश फोगाट, हॉकी से कप्तान रानी रामपाल और पैरा एथलीट मरियप्पन साल 2020 के खेल रत्न बने हैं।
 
11:34 AM, 29-Aug-2020
खेल रत्न के लिए चुनीं गईं पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनीं, टीम की कप्तान रानी रामपाल पीपीई किट पहनकर स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, बेंगलुरु सेंटर में अवॉर्ड लेने पहुंचीं।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed