फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   National Sports Awards: Last date of submission extended by week to July 5

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार : 5 जुलाई तक बढ़ी नामांकन भेजने की आखिरी तारीख 

Tue, 29 Jun 2021 10:29 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 29 Jun 2021 10:29 PM IST
सार

नामांकन भरने की आखिरी तारीख 28 जून 2021 से बढ़ाकर पांच जुलाई 2021 कर दी गई है।

विज्ञापन
National Sports Awards: Last date of submission extended by week to July 5
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकन भेजने की समय सीमा एक सप्ताह के लिए बढ़ाकर पांच जुलाई तक कर दी है। राष्ट्रीय खेल महासंघों को पहले 28 जून तक नामांकन भेजने थे। खेल मंत्रालय ने एक सर्कुलर में कहा, 'नामांकन भरने की आखिरी तारीख 28 जून 2021 से बढ़ाकर पांच जुलाई 2021 कर दी गई है। टेनिस, मुक्केबाजी और कुश्ती समेत कई एनएसएफ नामांकन भेज चुके हैं जबकि बीसीसीआई कुछ दिन में भेजेगा।

विज्ञापन

खेल रत्न पुरस्कार के लिए दुती चंद के नाम की सिफारिश

ओडिशा सरकार ने देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार के लिए फर्राटा धाविका दुती चंद के नाम की सिफारिश की है। दुती के अलावा ओडिशा सरकार ने खेल मंत्रालय को पांच और नाम भेजे हैं। दुती ने ट्वीट किया, 'मैं खेलरत्न पुरस्कार के लिए मेरा नाम भेजने पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की शुक्रगुजार हूं। आपका आशीर्वाद हमेशा बना रहे। दुती ने पिछले सप्ताह पटियाला में इंडियन ग्रां प्री 4 में 100 मीटर में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर 11.7 सेकंड का समय निकाला। वह ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने से 0.02 सेकंड से चूक गई। विश्व रैंकिंग के आधार पर उनका टोक्यो ओलंपिक खेलना तय है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य पुरस्कार के लिए इन नामों की भी सिफारिश

दुती को पिछले साल अर्जुन पुरस्कार मिला था। ओडिशा सरकार ने टोक्यो ओलंपिक जा रही भारतीय हॉकी टीम के सदस्य बीरेंद्र लाकड़ा का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए , हॉकी कोच कालू चरण चौधरी का नाम द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए, पूर्व फर्राटा धाविका ओलंपियन अनुराधा बिस्वाल का नाम ध्यानचंद पुरस्कार के लिये भेजा है। राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए केआईआईटी डीम्ड यूनिवर्सिटी और ओडिशा खनन निगम के नाम भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed