फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   national sports awards khel ratna bajrang punia along wih jadeja and others misses ceremony

खेल दिवस पर राष्ट्रपति ने 26 खिलाड़ियों को दिया अवार्ड, बजरंग समेत छह खिलाड़ी नहीं कर पाए शिरकत

Thu, 29 Aug 2019 05:37 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 29 Aug 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
national sports awards khel ratna bajrang punia along wih jadeja and others misses ceremony
बजरंग-जडेजा - फोटो : अमर उजाला

हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आज देश राष्ट्रीय खेल दिवस मना रहा है। वहीं हर साल की तरह आज भी देशभर से अलग-अलग खेलों से चुने गए कई खिलाड़ियों को खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन


खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और अविश्वसनीय उपलब्धियों के लिए क्रिकेट, बैडमिंटन, फुटबॉल, बॉक्सिंग, रेसलिंग जैसे विभिन्न खेलों से आने वाले कई खिलाड़ियों को राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया गया। इस बार कुल 32 खिलाड़ियों को अलग-अलग पुरुस्कारों से सम्मानित किया गया। लेकिन राष्ट्रपति के हाथों सिर्फ 26 खिलाड़ी ही पुरस्कार ले पाए। बाकी के छह खिलाड़ियों को बाद में खेल मंत्री किरेन रिजिजू के हाथों अवार्ड दिया जाएगा।
विज्ञापन


अवार्ड नहीं ले पाने वाले खिलाड़ियों में विश्व के नंबर एक पहलवान बजरंग पूनिया भी शामिल हैं जिन्हें इस बार के राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड के लिए चुना गया है। दरअसल पूनिया इस वक्त रूस में हैं और अगले महीने से कजाखस्तान में होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारियों में लगे हुए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बजरंग के अलावा अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुने गए क्रिकेटर रविंद्र जडेजा, शूटर अंजुम मौदगिल, पैरा जेवलिन थ्रोअर सुंदर सिंह गुर्जर, शॉटपुटर तेजिंदर पाल सिंह तूर और द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए चुने गए उनके कोच मोहिंदर सिंह ढिल्लों भी समारोह में शिरकत नहीं कर पाएंगे। इन सभी को बाद में खेल मंत्री पुरस्कार देंगे। ये सभी खिलाड़ी या तो तैयारियों में व्यस्त हैं या फिर टूर्नामेंटों में शिरकत कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed