National Sports Day: ऑनलाइन ही दिए जाएंगे खेल पुरस्कार, पीएम मोदी ने ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्गज हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। 29 अगस्त को ही राष्ट्रीय खेल पुरस्कार भी दिए जाते हैं। कोरोना के कारण इस बार राष्ट्रीय खेल पुरस्कार वर्चुअल तरीके से दिए जाएंगे। ऐसा पहली बार होगा, जब खेल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन में अवॉर्ड सेरेमनी नहीं होगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस साल अलग-अलग सात वर्गों में 74 खिलाड़ियों और कोच को पुरस्कार देंगे। इस साल पहली बार एक साथ पांच खिलाड़ियों को खेल रत्न मिलेगा।
आज आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे और पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ी अपने अपने शहर के स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सेंटर से जुड़ेंगे। खेल मंत्री किरण रिजिजू और कुछ और महत्वपूर्ण मेहमान विज्ञान भवन से इस कार्यक्रम में जुड़ेंगे।
President Ram Nath Kovind virtually confers the National Sports and Adventure Awards 2020. pic.twitter.com/f0VZoDoz9y
— ANI (@ANI) August 29, 2020
पीएम मोदी ने मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेजर ध्यानचंद को ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी। पीएम ने ट्वीट किया, 'आज राष्ट्रीय खेल दिवस पर, हम मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देते हैं, जिनकी हॉकी स्टिक के साथ जादू को कभी नहीं भुलाया जा सकता। आज हमारे प्रतिभाशाली एथलीटों की सफलता के लिए परिवारों, कोचों और सहयोगी कर्मचारियों द्वारा दिए गए उत्कृष्ट समर्थन की सराहना करने का भी दिन है।'
Today, on #NationalSportsDay, we pay tributes to Major Dhyan Chand, whose magic with the hockey stick can never be forgotten.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 29, 2020
This is also a day to laud the outstanding support given by the families, coaches and support staff towards the success of our talented athletes.
कांग्रेस ने दी बधाई
वहीं, कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई दी है। कांग्रेस ने ट्वीट किया 'राष्ट्रीय खेल दिवस, खेल के इतिहास में सबसे महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है- युवाओं की जोशीली शक्ति को सलाम। आज हम सभी से अनुरोध करते हैं कि युवा और वृद्ध, अपने भीतर के युवाओं को जीवित रखने के लिए उनके जुनून को आगे बढ़ाएं।'
Celebrated on the birth anniversary of the greatest hockey player in the history of the sport - Major Dhyan Chand, National Sports Day is a salute to the energising vigour of youth.
— Congress (@INCIndia) August 29, 2020
Today we urge all, young & old, to pursue their passions to keep the youth within them alive. pic.twitter.com/gvRVMdjrWd
पांच खिलाड़ियों को राजीव गांधी खेल रत्न और 27 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड दिए जाएंगे
इस बार क्रिकेटर रोहित शर्मा समते महिला रेसलर विनेश फोगाट, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा, महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल और 2016 के पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मरियप्पन थांगावेलु को सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा।