{"_id":"5f3ac0d867b85a43a51c3d5c","slug":"national-sports-award-ceremony-may-be-online-due-to-corona-epidemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी के कारण ऑनलाइन हो सकता है राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कोरोना महामारी के कारण ऑनलाइन हो सकता है राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह
Mon, 17 Aug 2020 11:12 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
खेल पुरस्कार
- फोटो : social media
पहली बार इस साल राष्ट्रीय खेल समारोह कोरोना वायरस महामारी के कारण ऑनलाइन आयोजित हो सकते हैं, जिसमें सभी विजेता अपनी-अपनी जगह से 29 अगस्त को लॉग इन करेंगे। राष्ट्रीय पुरस्कार खेल दिवस के मौके पर 29 अगस्त को दिए जाते हैं, जो महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन है।
विज्ञापन
खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा ,‘ इस साल का पुरस्कार समारोह आनलाइन होगा। सरकार के निर्देशों के अनुसार समारोह के दिन ही सुबह विजेताओं के नाम की घोषणा की जाएगी।’
विज्ञापन