{"_id":"5e39958895d36035f41a5d4c","slug":"national-shooting-trials-manu-bhaker-wins-senior-and-junior-pistol-events","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल्स: मनु का गोल्डन डबल, सीनियर और जूनियर वर्ग में बनीं विजेता","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल्स: मनु का गोल्डन डबल, सीनियर और जूनियर वर्ग में बनीं विजेता
Wed, 05 Feb 2020 08:34 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 05 Feb 2020 08:34 AM IST
विज्ञापन
मनु भाकर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने राइफल और पिस्टल स्पर्धा के राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल्स में 25 मीटर पिस्टल और जूनियर 25 मीटर पिस्टल टी2 ट्रायल में स्वर्ण पदक जीते। राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन हरियाणा की मनु दोनों वर्ग में क्वालिफिकेशन में 584 अंकों के साथ शीर्ष पर रहीं। वह फाइनल में 32 अंकों के साथ सीनियर वर्ग में चैंपियन बनीं।
विज्ञापन
महाराष्ट्र की अभिदन्या अशोक पाटिल (28) दूसरे और हरियाणा की ही गौरी श्योराण (24) तीसरे स्थान पर रही। जूनियर फाइनल में मनु ने 30 अंकों के साथ अपने ही राज्य की रिदम सांगवान (27) को पछाड़ा। हरियाणा की ही विभूति भाटिया (25) तीसरे स्थान पर रहीं। मनु की तरह टोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल कर चुकी चिंकी यादव (582) क्वालिफिकेशन में दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में पहुंची थी पर वह पांचवें स्थान पर रही।
विज्ञापन