{"_id":"5dfa64bd8ebc3e87a91f36f0","slug":"national-shooting-championship-rahi-sarnobat-and-manu-bhaker-wins-along-with-sanjeev","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप: मनु ने 25 मीटर पिस्टल में जीता स्वर्ण, संजीव और राही भी बने चैंपियन","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप: मनु ने 25 मीटर पिस्टल में जीता स्वर्ण, संजीव और राही भी बने चैंपियन
Thu, 19 Dec 2019 08:05 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 19 Dec 2019 08:05 AM IST
विज्ञापन
मनु भाकर
- फोटो : सोशल मीडिया
संजीव राजपूत, राही सरनोबट, मनु भाकर और ऐश्वर्य सिंह तोमर ने राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप (राइफल-पिस्टल) में स्वर्ण पदक जीते। इस तरह से टोक्यो ओलंपिक 2020 के कोटा विजेताओं ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा।
विज्ञापन
दिव्यांश पंवार ने पुरुषों की एयर राइफल में खिताब जीता तो सीनियर निशानेबाज राजपूत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन और राही ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल में जीत दर्ज की। मनु ने भी जूनियर महिला 25 मीटर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता जबकि ऐश्वर्य ने पुरुषों के जूनियर थ्री पोजीशन में 455 के स्कोर के साथ पीला तमगा जीता।
विज्ञापन