{"_id":"5ebdecf700c5977c53797d46","slug":"national-online-wushu-championship-will-starts-from-friday-winners-will-get-sanitizers-and-mask","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में पहली बार ऑनलाइन नेशनल चैंपियनशिप, इनाम में मिलेगा मास्क और सैनिटाइजर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
देश में पहली बार ऑनलाइन नेशनल चैंपियनशिप, इनाम में मिलेगा मास्क और सैनिटाइजर
Fri, 15 May 2020 06:44 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 15 May 2020 06:44 AM IST
विज्ञापन
वुशु
- फोटो : social media
देश में यह पहली बार होगा जब एशियाई खेलों और यूथ ओलंपिक में शामिल किसी खेल की नेशनल चैंपियनशिप ऑनलाइन कराई जाएगी। वुशू एसोसिएशन (वीएआई) कोरोना वायरस के दौर में 15 से 18 मई तक ऑनलाइन नेशनल ताउलो चैंपियनशिप आयोजित कराने जा रहा है। खास बात यह है कि चैंपियनशिप में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को कोरोना से बचाव का संदेश देने के लिए मास्क और पदक विजेताओं को मास्क के साथ सैनिटाइजर दिए जाएंगे। चैंपियनशिप के लिए रिकॉर्डतोड़ एक हजार के करीब एंट्री प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
वीएआई के महासचिव सुहेल अहमद का कहना है कि बीस से अधिक राज्य अपने यहां ऑनलाइन चैंपियनशिप करा चुके हैं। इन्हीं चैंपियनशिप में पदक विजेताओं को नेशनल में खेलने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
कश्मीरी बच्चों ने दिखाई सर्वाधिक रुचि :
हर राज्य की तरह जम्मू-कश्मीर में भी वुशू की राज्य चैंपियनशिप आयोजित की जानी थी। यहां पांच सौ से ज्यादा बच्चों ने चैंपियनशिप में खेलने के लिए एंट्री भेजी, लेकिन राज्य में इंटरनेट बंद कर दिए जाने की वजह से यह चैंपियनशिप अब तक आयोजित नहीं हो सकी है। जम्मू कश्मीर वुशू एसोसिएशन के सीईओ कुलदीप हांडू का कहना है वह कोशिश कर रहे हैं किसी तरह चैंपियनशिप आयोजित की जाए।
विज्ञापन