फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   National Games 2025: Odisha government gift, will give cash prizes to the players of the state who won medals

National Games 2025: ओडिशा सरकार का तोहफा, पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देगी

Sat, 15 Feb 2025 01:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 15 Feb 2025 01:33 PM IST
सार

राज्य के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए ओडिशा सरकार ने स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए छह लाख रुपये, रजत पदक विजेताओं के लिए चार लाख रुपये और कांस्य पदक विजेताओं के लिए तीन लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

विज्ञापन
National Games 2025: Odisha government gift, will give cash prizes to the players of the state who won medals
मोहन चरण माझी (ओडिशा के मुख्यमंत्री) - फोटो : Twitter

विस्तार

ओडिशा सरकार ने उत्तराखंड में रविवार को संपन्न हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों में राज्य के पदक विजेताओं के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की है। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में ओडिशा के खिलाड़ियों ने 14 स्वर्ण, 15 रजत और 17 कांस्य सहित कुल 46 पदक जीते। राज्य ने पदक तालिका में 12वां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


राज्य के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए ओडिशा सरकार ने स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए छह लाख रुपये, रजत पदक विजेताओं के लिए चार लाख रुपये और कांस्य पदक विजेताओं के लिए तीन लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। ओडिशा के खेल मंत्री सूर्यबंशी सूरज ने कहा, 'ओडिशा ने राष्ट्रीय खेलों में अपनी छाप छोड़ी है और वह पदक तालिका में शीर्ष 15 राज्यों में शामिल रहा। 14 स्वर्ण सहित 46 पदक जीतना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मैं सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देता हूं।'
विज्ञापन


सेना के कुल 121 (68 स्वर्ण, 26 रजत और 27 कांस्य) पदक हो गए। गोवा में 2023 राष्ट्रीय खेलों में वह महाराष्ट्र के बाद दूसरे स्थान पर थे। इससे पहले लगातार चार राष्ट्रीय खेलों (2007, 2011, 2015 और 2022) में शीर्ष रहे थे। महाराष्ट्र ने 198 पदक जीते लेकिन 54 स्वर्ण, 71 रजत और 73 कांस्य थे। हरियाणा के 153 पदकों में 48 स्वर्ण, 47 रजत और 58 कांस्य थे। कर्नाटक चौथे और मध्यप्रदेश पांचवें स्थान पर रहा। इसके बाद तमिलनाडु, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, पंजाब और दिल्ली रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों के शानदार समापन के बाद अब यह खेल कराने की बारी मेघालय की है। साल 2027 में मेजबानी करने वाले पूर्वोत्तर के इस राज्य के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा को गृहमंत्री अमित शाह ने 39वें नेशनल गेम्स का ध्वज सौंपा। इस मौके पर गृहमंत्री ने यह भी घोषणा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए मेघालय के साथ ही पूर्वोत्तर के अन्य छह राज्यों में भी नेशनल गेम की प्रतियोगिताएं होंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed