फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   National Boxing Competition Nikhat Zareen and Hemlata start with victory

राष्ट्रीय मुक्केबाजी: जरीन और हेमलता ने किया जीत से आगाज

Fri, 22 Oct 2021 06:27 AM IST
देव कश्यप स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हिसार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हिसार Published by: देव कश्यप Updated Fri, 22 Oct 2021 06:27 AM IST
विज्ञापन
National Boxing Competition Nikhat Zareen and Hemlata start with victory
निकहत जरीन (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्व जूनियर विश्व चैंपियन निकहत जरीन (52 किग्रा), दिल्ली की हेमलता (50 किग्रा) और महाराष्ट्र की आर्या कुलकर्णी (52 किग्रा) ने राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में जीत के साथ आगाज किया। तेलंगाना का प्रतिनिधित्व कर रही जरीन ने गोवा की सिया वाल्के को हराया।

विज्ञापन


हेमलता ने असम की पीएस मंतसाहा कुमारी को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से और आर्या ने अरुणाचल प्रदेश की यापे बमांग को 5-0 से पराजित किया। गोवा की प्रीति चव्हाण (50 किग्रा) ने पश्चिम बंगाल की मोनिका पांडे को आरएसी (रैफरी द्वारा मैच रोकना) से हराया।
विज्ञापन


पंजाब की कोमल ने उत्तराखंड की सोनिया गौनी को 5-0 से हराया। मध्य प्रदेश की अंजलि शर्मा (52 किग्रा) ने तमिलनाडु की वी विनोदिनी को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से मात दी। टूर्नामेंट में देश भर के 36 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों औऱ बोर्ड के 320 से अधिक मुक्केबाज हिस्सा रहे रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed