फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   National boxing championship Sonia chahal and bhagyawati helps Railway to become champion

राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप: सोनिया और भाग्यवती के दम पर रेलवे ओवरऑल चैंपियन, जीते छह स्वर्ण पदक

Mon, 09 Dec 2019 07:56 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 09 Dec 2019 07:56 AM IST
विज्ञापन
National boxing championship Sonia chahal and bhagyawati helps Railway to become champion
सोनिया चहल - फोटो : ट्विटर

विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता सोनिया चहल (57 किग्रा) और इंडिया ओपन की चैंपियन भाग्यवती (81 किग्रा) के दम पर रेलवे चौथी एलीट महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में छह स्वर्ण पदक जीतकर शीर्ष पर रहा। हरियाणा दूसरे और अखिल भारतीय पुलिस तीसरे स्थान पर रही। सोनिया ने युवा विश्व चैंपियन हरियाणा की साक्षी को 3-2 से हराकर दूसरा स्वर्ण पदक जीता। भाग्यवती ने शैली सिंह को 5-0 से मात दी। ज्योति (51 किग्रा) ने हरियाणा की रितु ग्रेवाल को 5-0 से, मोनिका (48 किग्रा) ने पुलिस की बीना देवी को 5-0 से, प्विलाओ बासुमात्री (64 किग्रा) ने अंकुशिता बोरो को और पवित्रा (60 किग्रा) ने हरियाणा की साक्षी चोपड़ा को 3-2 से पराजित किया।

विज्ञापन


पुलिस की कविता चहल (प्लस 81 किग्रा) ने हरियाणा की अनुपमा को 5-0 से और मीना कुमारी (54 किग्रा) ने मीनाक्षी को 4-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीते। हरियाणा को एकमात्र स्वर्ण नुपूर (75 किग्रा) ने केरल की इंद्राजा को 4-1 से हराकर दिलाया। राजस्थान की ललिता (69 किग्रा) ने रेलवे की मीना रानी को 5-0 से हराकर पीला तमगा जीता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed