{"_id":"5d67b8808ebc3e014b5f8837","slug":"nada-team-reached-lucknow-to-collect-samples-of-players","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों के नमूने लेने लखनऊ पहुंची नाडा की टीम","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
खिलाड़ियों के नमूने लेने लखनऊ पहुंची नाडा की टीम
Thu, 29 Aug 2019 05:05 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 29 Aug 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
डोपिंग टेस्ट
राष्ट्रीय एंटी डेपिंग एजेंसी (नाडा) की टीम अंतरराज्यीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के तीसरे दिन गुरुवार को राजधानी लखनऊ पहुंची। इस चैम्पियनशिप के जरिए खिलाड़ी अगले महीने दोहा में आयोजित होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई करेंगे ।
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश एथलेटिक्स संघ के सचिव पी.के. श्रीवास्तव ने बताया कि डोप टेस्ट के लिए खिलाड़ियों के नमूने लेने के लिए नाडा की टीम आज लखनऊ पहुंची। इसमें दो वैज्ञानिक और तीन डोपिंग अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 668 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। नाडा की टीम इन सभी खिलाड़ियों के नमूने लेने का काम आज शुरू करेगी।
विज्ञापन
इस सवाल पर कि नाडा की टीम शुरू में ही क्यों नहीं पहुंची, श्रीवास्तव ने कहा कि वह इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। उन्होंने बताया कि चैम्पियनशिप में पिछले दो दिनों के दौरान 20 स्पर्धाओं के विभिन्न दौर हो चुके हैं।
विज्ञापन