{"_id":"5e626e258ebc3eeb607a472b","slug":"nada-lifts-ban-on-all-four-players","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाडा ने चारों खिलाडियों पर लगाया प्रतिबंध हटाया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
नाडा ने चारों खिलाडियों पर लगाया प्रतिबंध हटाया
Sat, 07 Mar 2020 07:11 AM IST
मुकेश कुमार झा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 07 Mar 2020 07:11 AM IST
विज्ञापन
डोप (सांकेतिक चित्र)
नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) ने वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी की ओर से की गई दोबारा टेस्टिंग में पाक-साफ निकलने वाले चार खिलाडियों पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया। नाडा ने शुक्रवार को वाडा के निर्देश पर यह फैसला लिया।
विज्ञापन
नेशनल डोप टेस्ट लैबोरेटरी की टेस्टिंग में ये चारों खिलाड़ी डोप में पॉजिटिव पाए गए थे, लेकिन लैब पर लगे प्रतिबंध के बाद वाडा ने इन चारों खिलाडियों के सैंपल मंगवाकर इनकी टेस्टिंग रोम लैब में कराई। जहां ये चारों सैंपल नेगेटिव निकले।
विज्ञापन
इस टेस्टिंग के बाद जहां लैब न सिर्फ मुश्किल में पड़ गई है, बल्कि नाडा को भी अपना फैसला पलटने के लिए मजबूर होना पड़ा। वाडा ने इन चारों खिलाडियों के डोप परिणाम को पलटने को कहा। जिन चार खिलाडियों पर से प्रतिबंध हटाया गया है।
विज्ञापन
उनमें दो एथलेटिक्स के एक फेंसिंग और एक साइकलिस्ट है। एथलीटों की सैंपलिंग बंगलूरू और पटियाला में की गई थी।