फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   NADA left red-faced after appeals panel set aside Inderjeet singh suspension 

नाडा हुआ शर्मसार, डोपिंग में फंसे शॉटपुटर इंदरजीत बरी 

Sat, 15 Dec 2018 12:16 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 15 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
NADA left red-faced after appeals panel set aside Inderjeet singh suspension 
Inderjeet Singh

रियो ओलंपिक से पहले डोप में फंसे एशियाई चैंपियन शॉटपुटर इंदरजीत सिंह को बड़ी राहत मिली है। नाडा के अपील पैनल ने हियरिंग पैनल के फैसले को पलटते उन्हें शुक्रवार को डोपिंग के आरोपों से बरी कर दिया। इसके साथ ही इंदरजीत पर हियरिंग पैनल की ओर से लगाया गया चार साल का प्रतिबंध खत्म हो गया है। 

विज्ञापन


अपील पैनल ने सैंपलिंग के दौरान नाडा की ओर से की गई खामियों का लाभ शॉटपुटर को दिया। नाडा यह साबित नहीं कर सकी किस तरह इंदरजीत के हैदराबाद में लिए गए सैंपल की मात्रा लैब पहुंचने तक 150 मिलीलीटर से 120 मिलीलीटर रह गई। हालांकि इस फैसले के खिलाफ वाडा और इंटरनेशनल एथलेटिक फेडरेशन (आईएएएफ) कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (कैस) में अपील कर सकते हैं, लेकिन अब इंदरजीत खेलने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने साफ किया है कि उनकी निगाह टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने पर है।
विज्ञापन


विभा मखीजा की अगुवाई वाले पैनल के समक्ष नाडा यह साबित नहीं कर पाई कि उनकी ओर से की गई खामियों का असर सैंपल के परिणाम पर नहीं पड़ेगा। 22 जून 2016 को भिवानी में लिए गए इंदरजीत के सैंपल को तकरीबन 14 घंटे डोप कंट्रोल ऑफिसर ने फ्रिज में रखा। नाडा ने प्रारंभिक रीव्यू में इस बात का जिक्र नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह प्रक्रिया के उलट था। इंदरजीत की ओर से पक्ष रखा गया जिस किट का इस्तेमाल हुआ उसमें छेड़छाड़ के अवसर बनते हैं। इसी तरह 29 जून 2016 को हैदराबाद इंटरस्टेट में लिया गए इंदरजीत के यूरिन सैंपल की मात्रा 150 एमएल थी लेकिन लैब में यह 120 एमएल पहुंचा। नाडा इस बात को भी साबित नहीं कर सकी कि सैंपल की मात्रा किस तरह कम हुई। इन्हीं बातों का लाभ पैनल ने इंदरजीत को दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed