फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   nada doping sampling 4 years ban health ministry sop

सैंपलिंग के दौरान खिलाड़ी ने दिए गलत जवाब तो लगेगा चार साल का प्रतिबंध 

Fri, 06 Nov 2020 08:15 AM IST
Rajeev Rai अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 06 Nov 2020 08:15 AM IST
सार

  • एसओपी तैयार पर डोप टेस्टिंग की स्थिति साफ नहीं 
  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने नाडा की एसओपी को दी हरी झंडी
  • सैंपलिंग के दौरान खिलाड़ी ने दिए गलत जवाब तो लगेगा चार साल का प्रतिबंध

विज्ञापन
nada doping sampling 4 years ban health ministry sop
DOPE TEST

विस्तार

नाडा की ओर से डोप टेस्टिंग शुरू करने के लिए तैयार की गई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को स्वास्थ्य मंत्रालय ने आखिरकार मंजूरी दे दी है। नाडा ने इस एसओपी को साई के सभी सेंटरों में भेज दिया है। बावजूद इसके यह तय नहीं है कि नाडा कब से डोप टेस्टिंग शुरू करेगा।

विज्ञापन


एसओपी के मुताबिक नाडा साई सेंटरों में ट्रेनिंग करने वाले और घरों पर रह रहे खिलाडिय़ों का आउट ऑफ कंपटीशन सैंपल लेगी। यही नहीं घर पर सैंपल लेने के दौरान खिलाडिय़ों से कोरोना को लेकर एक फॉर्म भरवाया जाएगा। इसमें गलत उत्तर पाए जाने पर खिलाड़ी पर चार साल तक प्रतिबंध लगाया  जा सकता है।
विज्ञापन


कम सैंपल लिए जाएंगे
एसओपी को मंजूरी मिलने के बाद यह साफ हो गया है कि कोरोना को ध्यान में रखते हुए नाडा पहले की तरह बड़े स्तर पर टेस्टिंग नहीं करेगा। इस बार सैंपलों की संख्या काफी कम रहेगी। टेस्टिंग नहीं शुरू करने की वजह यह भी है कि दोहा और बेल्जियम लैब में सैंपल भेजने की लागत काफी ज्यादा आती है। कम सैंपल होने के कारण यह और भी महंगा बैठेगा। यही वजह है कि नाडा टेस्टिंग शुरू करने की जल्दबाजी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना को लेकर देने होंगे खिलाड़ी को जवाब
एसओपी के मुताबिक घर में सैंपल लेने के दौरान खिलाड़ी से कोरोना होने, लक्षण होने, कोरोना संक्रमित व्यक्ति के साथ रहने, कोरोना के लक्षण वाले व्यक्ति के साथ रहने जैसे प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें हां में जवाब देने पर खिलाड़ी का सैंपल नहीं लिया जाएगा, लेकिन नाडा इसकी छानबीन करेगा। जवाब गलत पाए जाने पर खिलाड़ी को अधिकतम चार साल के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा। हालांकि एसओपी में घर पर सैंपल लेने के दौरान कई तरह हिदायतें दे रखी हैं, लेकिन सैंपल कहां लिया जाएगा इस पर स्पष्टता नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed