फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Mother became champion 50 years ago in Winter Olympics, now son won silver in skiing

winter Olympics 2022: शीतकालीन ओलंपिक में 50 साल पहले मां बनी थीं चैंपियन, अब बेटे ने जीता रजत

Wed, 09 Feb 2022 08:42 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 09 Feb 2022 08:42 AM IST
सार

महज दो साल की उम्र से स्कीइंग करने वाले रेयान 2014 के बाद एल्पाइन वर्ग की किसी प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले अमेरिका के पहले खिलाड़ी है।  
 

विज्ञापन
Mother became champion 50 years ago in Winter Olympics, now son won silver in skiing
रेयान और उनकी मां बारबरा एन कोचरन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका की बारबरा एन कोचरन ने 1972 में जापान के सापारो शीतकालीन ओलंपिक में स्कीइंग खेल में स्वर्ण पदक जीता था और अब मंगलवार को उनके बेटे रेयान कोचरन सेगल ने इसी खेल में रजत पदक हासिल किया। रेयान ने जब सुपर जी स्पर्धा में पदक जीता तब अमेरिका में उनकी मां लैपटॉप पर प्रदर्शन देख रही थीं। रेयान ने अपना गेम पूरा करने के लिए 1 मिनट 19.98 सेकंड का समय लिया और 0.04 सेंकड पीछे रहने से वह स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए। आस्ट्रिया के माथियस मायरे ने तीसरी बार स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। महज दो साल की उम्र से स्कीइंग करने वाले रेयान 2014 के बाद एल्पाइन वर्ग की किसी प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले अमेरिका के पहले खिलाड़ी है।  
विज्ञापन

 
इस दौरान फोन पर इंटरव्यू के दौरान बारबरा ने बताया कि जब उसने खेल शुरू किया तो मैं थोड़ा नर्वस थी। मैच के दौरान गो रेयान कहकर चिल्लाने लगी तो मेरी बेटी की नींद खुल गई। उसने शानदार खेल दिखाकर मेडल हासिल किया। यह खुशी की बात है। बता दें कि स्कीइंग से जुड़े खेलों में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने वाले रेयान प्रसिद्ध कोचरन परिवार के तीसरी पीढ़ी के खिलाड़ी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed