फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Mohammad Hussamuddin wins silver medal in 57kg category at Strandja International Boxing Tournament

स्ट्रांजा मेमोरियल मुक्केबाजी: हसमुद्दीन की फाइनल में हार, रजत से करना पड़ा संतोष

Sun, 26 Jan 2020 08:18 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 26 Jan 2020 08:18 AM IST
विज्ञापन
Mohammad Hussamuddin wins silver medal in 57kg category at Strandja International Boxing Tournament
मोहम्मद हसमुद्दीन - फोटो : ट्विटर

भारतीय मुक्केबाज मोहम्मद हसमुद्दीन (57 किग्रा) शनिवार को यहां बुल्गारिया के सोफिया में चल रहे 71वें स्ट्रांजा मेमोरियल मुक्केबाजी टूर्नामेंट के फाइनल में हार गए जिससे उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदकधारी हसमुद्दीन को फाइनल में इटली के फ्रांसिस्को माईएटा से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। हसमुद्दीन इस टूर्नामेंट में 2017 में भी रजत पदक जीत चुके हैं।

विज्ञापन


इससे पहले विश्व चैंपियनशिप की पूर्व रजत पदकधारी सोनिया लाठेर (57 किग्रा) और चार बार के एशियाई चैंपियन शिव थापा (63 किग्रा) को सेमीफाइनल में हार का सामना करने के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था। भारतीय मुक्केबाजों ने टूर्नामेंट में कुल तीन पदक हासिल किए। टूर्नामेंट में 30 देशों के 200 से ज्यादा मुक्केबाजों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed