{"_id":"5dfb30118ebc3e87c300b6c9","slug":"modern-olympics-manifesto-sold-at-auction-in-62-40-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"1892 में लिखा गया आधुनिक ओलिंपिक का मैनिफेस्टो 62.40 करोड़ में नीलाम","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
1892 में लिखा गया आधुनिक ओलिंपिक का मैनिफेस्टो 62.40 करोड़ में नीलाम
Thu, 19 Dec 2019 01:39 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 19 Dec 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
Olympic
- फोटो : सोशल मीडिया
आधुनिक ओलिंपिक माने जाने वाले जनक पियरे डी कूबरटिन द्वारा 1892 में लिखा 14 पेज के मैनिफेस्टो के लिए रिकॉर्ड 62.40 करोड़ रुपए की बोली लगाई गई। यह नीलामी न्यूयॉर्क के सोदबी ऑक्शन हाउस में हुई। इससे पहले जून 2019 में ही बेसबॉल लेजेंड बेब रूथ की जर्सी 39.70 करोड़ रुपए में नीलाम हुई थी।
विज्ञापन
नीलामी में अनुमान से करीब 9 गुना अधिक राशि मिली। उन्हें करीब सात करोड़ रुपए मिलने की उम्मीद थी। कूबरटिन ने 1894 में अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आईओसी) की स्थापना की थी। इसके बाद 1896 में एथेंस में पहले आधुनिक ओलिंपिक गेम्स का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
#AuctionUpdate Moments ago in our #NYC salesroom, the original Olympic Games manifesto soared to $8.8 million, more than 8.5x its $1 million high estimate following a 12-minute bidding battle. The manifesto outlines Pierre de Coubertin's vision for reviving the ancient games. pic.twitter.com/xoR4uAzs2t
विज्ञापन विज्ञापन— Sotheby's (@Sothebys) December 18, 2019