{"_id":"5f5442238ebc3e45a24f20ff","slug":"mo-farah-sifan-hassan-beat-one-hour-world-record-in-brussels","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घंटे की दौड़ में मो.फराह और सिफान ने बनाए विश्व रिकॉर्ड","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एक घंटे की दौड़ में मो.फराह और सिफान ने बनाए विश्व रिकॉर्ड
Sun, 06 Sep 2020 07:28 AM IST
संजीव कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 06 Sep 2020 07:28 AM IST
विज्ञापन
Mo Farah
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दर्शकों की गैरमौजूदगी में चार बार के ओलंपिक चैंपियन मो फराह और सिफान हसन ने वैन डैम मीटिंग स्मारक में यहां एक घंटे की दौड़ में नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया। कोरोना वायरस महामारी के कारण दर्शकों के बिना आयोजित हो रही इस प्रतिस्पर्धा में नीदरलैंड की हसन ने महिलाओं की दौड़ में इथोपिया की डिरे टूने के 18.517 किलोमीटर के रिकॉर्ड में सुधार करते हुए एक घंटे में 18.930 किलोमीटर की दूरी तय की।
विज्ञापन
डिरे ने 2008 में ओस्त्रावा गोल्डन स्पाइक मीटिंग में यह रिकार्ड बनाया था। मीटिंग की आखिरी दौड़ डायमंड लीग सीरिज का भी हिस्सा है। इसमें फराह ने हैले गेब्रसेलासी के 13 साल के रिकॉर्ड को तोड़ा।
विज्ञापन
गेब्रसेलासी ने 21.285 किलोमीटर दौड़ का रिकॉर्ड कायम किया था जबकि बशीर अब्दी के साथ दौड़ते हुए सोमालियाई मूल के ब्रिटिश धावक फराह ने 21.330 किलोमीटर की दूरी तय की। अब्दी उनसे आठ मीटर पीछे रहे।
विज्ञापन