फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Mo Farah missing Olympics after failing to qualify in 10 thousands athletics championships in Manchester

10 हजार मीटर स्पर्धा: दो बार के चैंपियन फराह को नहीं मिला टोक्यो का टिकट

Sun, 27 Jun 2021 07:14 AM IST
देव कश्यप स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: देव कश्यप Updated Sun, 27 Jun 2021 07:14 AM IST
सार

  • ब्रिटिश दिग्गज दस हजार मीटर में नहीं कर सके क्वालिफाई  

विज्ञापन
Mo Farah missing Olympics after failing to qualify in 10 thousands athletics championships in Manchester
Mo Farah (File Photo) - फोटो : Facebook

विस्तार

चार बार के ओलंपिक चैंपियन मो फराह 10,000 मीटर स्पर्धा में टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके। वह यहां ब्रिटिश एथलेटिक्स आमंत्रण चैंपियनशिप में 10,000 मीटर में क्वालिफाइंग समय हासिल नहीं कर सके।

विज्ञापन


लंबी दूरी के दिग्गज फराह को रविवार की अंतिम समयसीमा से पहले टोक्यो का टिकट कटाने के लिए 27 मिनट 28 सेकंड के समय की जरूरत थी, लेकिन उन्होंने 27 मिनट 47.04 सेकंड में रेस पूरी की जिससे वह 2012 और 2016 में जीते गए अपने 10,000 मीटर के खिताब का बचाव नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन


इस ब्रिटिश एथलीट ने कहा, ‘आप रेस में जाते हो और अपना सर्वश्रेष्ठ देते हो, आप इतना ही कर सकते हो। यहां काफी हवा चल रही थी, मैंने काफी कोशिश की।’ फराह ने कहा, ‘ मेरा कॅरिअर शानदार रहा है। मैं आज जो कुछ भी हूं, उसका शुक्रगुजार हूं। मैंने हमेशा ही कहा है कि अगर मैं सर्वश्रेष्ठ के साथ प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकता तो मैं फाइनल में नहीं पहुंच सकता। आज की रात इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


फराह इस महीने बर्मिंघम में 10,000 मीटर ट्रायल के दौरान क्वालिफाई नहीं कर सके थे तो यह आमंत्रण रेस जल्दबाजी में आयोजित की गई। फराह 5,000 मीटर में भी दो बार के ओलंपिक चैंपियन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed