{"_id":"5e35b2bf8ebc3e8d427f6880","slug":"mirabai-chanu-will-use-her-experience-and-win-medal-in-tokyo-olympics-feels-karnam-malleswari","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्गज कर्णम मल्लेश्वरी ने जताया मीराबाई पर भरोसा, बताया टोक्यो ओलंपिक में पदक की मजबूत दावेदार","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
दिग्गज कर्णम मल्लेश्वरी ने जताया मीराबाई पर भरोसा, बताया टोक्यो ओलंपिक में पदक की मजबूत दावेदार
Sun, 02 Feb 2020 08:30 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 02 Feb 2020 08:30 AM IST
विज्ञापन
मीराबाई चानू
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिडनी ओलंपिक (2000) में कांस्य पदक जीतने वालीं भारतीय भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी ने शनिवार को उम्मीद जताई की मीराबाई चानू अपने पिछले ओलंपिक के अनुभव का फायदा उठाते हुए 2020 टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतेंगी। पूर्व विश्व चैंपियन मीराबाई टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीतने की मजबूत दावेदार है।
विज्ञापन
ओलंपिक में पदक जीतने वाली देश की पहली महिला खिलाड़ी ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि मीराबाई चानू इस साल ओलंपिक में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी। उन्होंने पिछले ओलंपिक से काफी कुछ सीखा है, मैं इस बात को लेकर लगभग आश्वस्त हूं कि वह इस बार पदक जीतेगी।’
विज्ञापन
मल्लेश्वरी ने कहा कि अब जूनियर स्तर पर भारोत्तोलकों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में काफी मौके मिल रहे है जबकि 20 साल पहले स्थिति ऐसी नहीं थी। उन्होंने कहा, ‘अब भारत में भारोत्तोलकों के लिए बहुत सारी प्रतियोगिताएं होती है। युवा, जूनियर और सीनियर भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन होता है। जब हम जूनियर वर्ग में खेलते थे तब विदेशी टूर्नामेंटों में भाग लेने का मौका नहीं मिलता था।’
विज्ञापन