फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Mirabai Chanu will reach NIS Patiala from the second week of August to prepare for the Commonwealth Games

मीराबाई चानू: अगस्त के दूसरे सप्ताह से एनआईएस पटियाला पहुंचकर राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी में जुट जाएंगी

Tue, 27 Jul 2021 07:00 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 27 Jul 2021 07:00 AM IST
सार

  • तीन करोड़ से अधिक में पड़ा मीरा का रजत पदक
  • 2017 में विश्व चैंपियन बनने के बाद साई ने दो करोड़ 60 और वेटलिफंर्टग संघ ने मीरा की तैयारियों पर खर्च किए 60 लाख रुपये

विज्ञापन
Mirabai Chanu will reach NIS Patiala from the second week of August to prepare for the Commonwealth Games
मीराबाई चानू - फोटो : ANI

विस्तार

ओलंपिक पदक लेकर टोक्यो से वापस लौट आईं मीराबाई चानू अपनी मां से मिलने के लिए बेताब हैं, लेकिन वह साफ कर देती हैं कि पदक मिलने के बावजूद वह ज्यादा आराम नहीं करेंगी। अगस्त के दूसरे सप्ताह में ही वह मणिपुर से वापस एनआईएस पटियाला लौट आएंगी और अगले वर्ष होने वाले राष्ट्रमंडल, एशियाई खेलों की तैयारी में जुट जाएंगी। 

विज्ञापन


तैयारियों पर विराम नहीं लगाना चाहते कोच
टोक्यो से लौटने के बाद मीरा ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की। वह मंगलवार की सुबह इंफाल के लिए रवाना हो रही हैं। कोच विजय शर्मा ने खुलासा किया कि मीरा को घर भेजना जरूरी है, लेकिन छुट्टियां ज्यादा लंबी नहीं होंगी। ज्यादा आराम देना ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन


वह चाहते हैं कि अगले वर्ष के लिए मीरा की तैयारियां अभी से शुरू हो जानी चाहिए। 10 अगस्त के बाद मीरा को एनआईएस बुला लिया जाएगा। हालांकि इसी दौरान एनआईएस में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में वह उन्हें नहीं खिलाने की सोच रहे हैं, लेकिन वह तैयारियां नहीं रोकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब होगी मीरा पर रुपये की बरसात
मीराबाई का ओलंपिक रजत पदक तीन करोड़ 11 लाख रुपये में पड़ा है। अमेरिका में 2017 में विश्व चैंपियन बनने के बाद से यह राशि मीरा की तैयारियों पर साई और वेटलिफंर्टग संघ ने खर्च की है। साई ने मीरा की तैयारियों पर दो करोड़ 59 लाख 86 हजार और वेटलिफ्टिंग संघ ने साढ़े 51 लाख रुपये खर्च किए हैं।

साई ने मीरा पर उपकरण, अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट, राष्ट्रीय शिविर में उनकी तैयारियों, जेब खर्च, रहने-खाने पर खर्च किए हैं। वहीं मीरा को इसके बदले करोड़ों रुपये की बरसात होने जा रही है। मणिपुर सरकार उन्हें एक करोड़ देने की घोषणा कर चुकी है। 50 लाख खेल मंत्रालय से, 40 लाख आईओए से उन्हें मिलेगा।

रेल मंत्रालय भी उन्हें मोटी राशि देने की घोषणा करने जा रहा है। मीरा कहती भी हैं कि जिस तरह से साई ने उनकी एक दिन में अमेरिका की यात्रा का इंतजाम था उससे ही उनको ओलंपिक पदक जीतने में मदद मिल पाई।

जब मीरा को स्वर्ण मिलने की चर्चा ने पकड़ा जोर
सोमवार को सुबह एक ट्वीट ने मीराबाई चानू के रजत को स्वर्ण पदक में बदले जाने की चर्चाओं को हवा दे दी। बताया गया कि स्वर्ण जीतने वाली चीन की हू जीहुई के डोप में फंसने की सूचना है, लेकिन ये बाते पूरी तरह निराधार निकलीं।


वेटलिफ्टिंग संघ के महासचिव सहदेव यादव ने टोक्यो से बताया कि उन्होंने अंतराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष से इस संबंध में बात की है। उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed