फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Mirabai Chanu will lead indian contingent in world weightlifting championship 2019

विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में मीराबाई की नजरें ओलंपिक कोटे पर, जेरेमी से भी पदक की उम्मीदें

Wed, 18 Sep 2019 07:42 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 18 Sep 2019 07:42 AM IST
विज्ञापन
Mirabai Chanu will lead indian contingent in world weightlifting championship 2019
जेरेमी लालरिननुंगा - फोटो : social media

पूर्व चैंपियन मीराबाई चानू बुधवार से शुरू हो रही विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में जब भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगी तो उनकी नजर 2017 के स्वर्ण पदक जीतने के अपने प्रदर्शन को दोहराने और ओलंपिक कोटा पक्का करने पर टिकी होंगी।

विज्ञापन


विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2017 के 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली दिग्गज खिलाड़ी मीराबाई भारत की ओर से पदक की दावेदार हैं लेकिन अगर उन्हें यहां पोडियम पर जगह बनानी है तो अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा।
विज्ञापन


मीराबाई ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों के बाद कमर की चोट के कारण लगभग नौ महीने बाहर रहने के बाद मजबूत वापसी की है।

अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) के वजन वर्गों में बदलाव करने के फैसले के बाद 48 किग्रा की जगह 49 किग्रा वर्ग में हिस्सा ले रही 25 साल की मीराबाई ने इस साल तीन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हुए दो में अपना निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मीराबाई को चुनौती और भारतीय महिला टीम

Mirabai Chanu will lead indian contingent in world weightlifting championship 2019
मीराबाई चानू - फोटो : pti

पिछली विश्व चैंपियनशिप में थाईलैंड की चायुत्रा प्रमोंगखोल ने महिला 49 किग्रा वर्ग में 209 किग्रा (89 और 120) वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता था लेकिन फिलहाल डोप प्रकरण में फंसी हुई हैं। इसलिए मीराबाई को चीन की मौजूदा विश्व रिकार्ड धारक हाउ झिझुई और कांस्य पदक जीतने वाली उनकी हमवतन जियांग हुइहुआ से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है।

महिला वर्ग में झिली दलबेहरा (45 किग्रा), स्नेहा सोरेन (55 किग्रा)और राखी हलधर (64 किग्रा) भी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

लालरिननुंगा पर दारोमदार

Mirabai Chanu will lead indian contingent in world weightlifting championship 2019
जेरेमी लालरिनुंगा

पुरुष भारोत्तोलकों में नजरें युवा ओलंपिक खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जेरेमी लालरिननुंगा पर टिकी होंगी। मिजोरम के 16 साल के जेरेमी ने एशियाई चैंपियनशिप में 297 किग्रा (134 और 163) के प्रयास के साथ युवा विश्व और एशियाई रिकार्ड बनाया था।

विश्व चैंपियनशिप में हालांकि उनके पदक जीतने की संभावना बेहद कम है। उन्होंने अपने लिए शुरुआती वजन 305 किग्रा रखा है जिसके कारण उन्हें बी श्रेणी में जगह मिली है। पिछली विश्व चैंपियनशिप में भारोत्तोलकों ने 332, 323 और 322 किग्रा वजन उठाकर क्रमश: स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते थे।

पुरुष वर्ग में इसके अलावा राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता अजय सिंह (81 किग्रा) और राष्ट्रीय चैंपियन अचिंता श्युली (73 किग्रा) भी चुनौती पेश करेंगे।

टोक्यो ओलंपिक के लिए होने वाले तीन क्वालीफाइंग प्रतियोगिताओं में से एक इस टूर्नामेंट में खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेंगे।

टीम इस प्रकार है

Mirabai Chanu will lead indian contingent in world weightlifting championship 2019
जेरेमी लालरिनुगा

पुरुष: जेरेमी लालरिननुंगा (67 किग्रा), अचिंता श्युली (73 किग्रा) और अजय सिंह (81 किग्रा)।
महिला: मीराबाई चानू (49 किग्रा), झिली दलबेहरा (45 किग्रा), स्नेहा सोरेन (55 किग्रा)और राखी हलधर (64 किग्रा)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed