फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Mirabai Chanu who won silver medal in Tokyo Olympics met Sachin Tendulkar said His words of wisdom motivation shall always stay with me

बातचीत: क्रिकेट के भगवान से मिलीं ओलंपिक में चांदी जीतने वालीं चानू, बोलीं- हमेशा साथ रहेंगे उनके शब्द

Wed, 11 Aug 2021 03:46 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 11 Aug 2021 03:46 PM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली मीराबाई चानू ने आजपूर्व क्रिकेटर  सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की। इस मौके पर चानू ने कहा कि उनके प्रेरणादायी शब्द हमेशा मेरे साथ रहेंगे। 

विज्ञापन
Mirabai Chanu who won silver medal in Tokyo Olympics met Sachin Tendulkar said His words of wisdom motivation shall always stay with me
मीराबाई चानू और सचिन तेंदुलकर - फोटो : twitter@mirabai_chanu

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली मीराबाई चानू ने आज पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की। मुलाकात के बाद वह काफी खुश नजर आईं। इस दौरान उन्होंने कहा, क्रिकेट के भगवान सचिन द्वारा कहे गए प्रेरणादायी शब्द हमेशा उनके साथ रहेंगे। वहीं सचिन ने भी चानू के साथ हुई मुलाकात को यादगार बताया। 

विज्ञापन


मुलकात के बाद मीराबाई चानू ने ट्वीट कर लिखा, आज सुबह सचिन तेंदुलकर सर के साथ मुलाकात बेहद खास रही, इस दौरान उनके द्वारा कहे गए ज्ञान और प्रेरणा के शब्द हमारे साथ हमेशा रहेंगे। वास्तव में उन्होंने मुझे बहुत प्रेरित किया। 

विज्ञापन

उधर सचिन तेंदुलकर ने भी मीराबाई चानू से मुलाकात करने के बाद ट्विटर पर फोटो शेयर की। टीम इंडिया के पूर्व मास्टर ब्लास्टर बल्लेबाज सचिन ने ट्वीट कर लिखा, मीराबाई चानू मुझे भी आपसे मिलकर उतनी ही खुशी हुई, मणिपुर से टोक्यो तक की आपकी प्रेरक यात्रा के बारे में बात करके बहुत अच्छा लगा, आने वाले वर्षों में आपको और सफलता मिले, मेहनत करना जारी रखें।  सचिन के इस ट्वीट के बाद चानू ने उनका आभार जताया।




भारतीय वेटलिफ्टर स्टार मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में 49 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा था। इस दौरान चानू ने भारोत्तोलन स्पर्धा में भारत को ओलंपिक में 21 साल बाद पदक दिलाया। उन्होंने इस दौरान क्लीन एंड जर्क में 115 किग्रा और स्नैच में 87 किग्रा सहित कुल 202 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। चानू से पहले साल 2000 में सिडनी ओलंपिक के दौरान कर्णम मल्लेश्वरी ने वेटलिफ्टिंग में भारत के लिए कांस्य पदक जीता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed