फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   mirabai chanu qualifies for Tokyo Olympics, international Weightlifting Federation confirmed

मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई, आईडब्ल्यूएफ ने की पुष्टि

Sat, 12 Jun 2021 07:19 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 12 Jun 2021 07:19 PM IST
सार

भारोत्तोलन में 2017 विश्व चैंपियन चानू ने अप्रैल में ताशकंद में एशियाई चैंपियनशिप में क्लीन एंव जर्क में विश्व रिकॉर्ड के साथ कांस्य पदक जीतकर टोक्यो में अपना स्थान सुरक्षित किया था, जिसकी अब आधिकारिक पुष्टि हो गई।

विज्ञापन
mirabai chanu qualifies for Tokyo Olympics, international Weightlifting Federation confirmed
मीराबाई चानू - फोटो : pti

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) ने शनिवार को भारत की अनुभवी भारोत्तोलक मीराबाई चानू के महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की पुष्टि कर दी। भारोत्तोलन में 2017 विश्व चैंपियन चानू ने अप्रैल में ताशकंद में एशियाई चैंपियनशिप में क्लीन एंव जर्क में विश्व रिकॉर्ड के साथ कांस्य पदक जीतकर टोक्यो में अपना स्थान सुरक्षित किया था, जिसकी अब आधिकारिक पुष्टि हो गई।

विज्ञापन

 


मणिपुर की इस 26 साल की खिलाड़ी ने आईडब्ल्यूएफ की रैंकिंग सूची के आधार पर कोटा हासिल किया। यह भारतीय भारोत्तोलक 49 किग्रा वर्ग में 4133,6172 अंक के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने उन्हें टैग करते हुए ट्वीट किया, 'टॉप्स एथलीट भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने आईडब्ल्यूएफनेट रैंकिंग में 49 किग्रा भार वर्ग में दूसरे स्थान पर आने के बाद टोक्यो 2020 का क्वालीफिकेशन हासिल किया।' चानू रैंकिंग में पहले चौथे स्थान पर थी लेकिन उत्तर कोरिया के ओलंपिक से हटने से वह दूसरे स्थान पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


रियो में निराशाजनक प्रदर्शन के पांच साल बाद ओलंपिक में चानू की यह दूसरी उपस्थिति होगी। रियो ओलंपिक 2016 में वह क्लीन एंव जर्क में किसी भी भार को उठाने में विफल रही और प्रतियोगिता से बाहर हो गई थी। पुरुषों के 67 किग्रा वर्ग में, भारत के जेरेमी लालरिननुंगा 12वें स्थान पर हैं और कोरिया के हाक मायोंगमोक से महाद्वीपीय कोटा में पिछड़ गये। भारत के इस 18 साल के खिलाड़ी के पास अभी भी क्वालीफाई करने का मौका है। इसकी आखिरी सूची 25 जून को जारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed