फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Mirabai Chanu in Manipur Police Olympic Silver medalist Saikhom Mirabai Chanu takes charge as the Additional Superintendent of Police Sports

Mirabai Chanu: मीराबाई चानू ने एएसपी का कार्यभार संभाला, ओलंपिक में रजत पदक जीत बढ़ाया था देश का मान

Sat, 15 Jan 2022 05:25 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 15 Jan 2022 05:25 PM IST
सार

ओलंपिक रजत पदक विजेता भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने मणिपुर पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खेल) के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। मीराबाई ने पिछले साल जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित ओलंपिक खेलों में भारोत्तोलन में रजत पदक अपने नाम किया था।

विज्ञापन
Mirabai Chanu in Manipur Police Olympic Silver medalist Saikhom Mirabai Chanu takes charge as the Additional Superintendent of Police Sports
मणिपुर पुलिस में मीराबाई चानू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओलंपिक रजत पदक विजेता भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने मणिपुर पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खेल) के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर शनिवार (15 जनवरी) को दी। मीराबाई ने पिछले साल जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित ओलंपिक खेलों में भारोत्तोलन में रजत पदक अपने नाम किया था। उसके बाद मणिपुर के मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने मीराबाई चानू को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खेल) बनाने का एलान किया था।
विज्ञापन


मीराबाई चानू ने कार्यभार संभालने के बाद ट्वीट किया, “अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खेल) के रूप में मणिपुर पुलिस में शामिल होना एक सम्मान की बात है। मुझे देश और नागरिकों की सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं मणिपुर राज्य और हमारे मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह को धन्यवाद देना चाहती हूं।” मीराबाई ने टोक्यो ओलंपिक में भारोत्तोलन के 49 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला एथलीट हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल टोक्यो से वापस लौटने के बाद मणिपुर की राजधानी में इंफाल में मीराबाई का भव्य स्वागत किया गया था। तब मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने उन्हें एक करोड़ रुपये का चेक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खेल) के पद पर नियुक्ति का पत्र सौंपा था। चानू टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने से पहले विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण, राष्ट्रमंडल खेलों में (2014 में रजत और 2018 में स्वर्ण) दो पदक और एशियाई चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी थीं।


मीराबाई को इससे पहले उत्तर प्रदेश की सरकार ने सम्मानित किया था। पिछले साल 25 दिसंबर को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें सम्मानित किया था। मीराबाई को राजधानी लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजयपेयी स्टेडियम में सीएम योगी ने डेढ़ करोड़ रुपये का चेक सौंपा था। चानू के कोच को भी दस लाख रुपये का चेक सौंपकर सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed