फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Mirabai Chanu and sports federation request Sports Minister Kiren Rijiju to allow training to resume

ट्रेनिंग शुरू नहीं हुई तो होगा बड़ा नुकसान, खेल मंत्री के सामने चानू का छलका दर्द

Tue, 12 May 2020 07:00 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 12 May 2020 07:00 AM IST
विज्ञापन
Mirabai Chanu and sports federation request Sports Minister Kiren Rijiju to allow training to resume
मीराबाई चानू - फोटो : Facebook
टोक्यो ओलंपिक में पदक की दावेदार मीराबाई चानू का सोमवार को खेल मंत्री किरन रिजिजू के समक्ष दर्द छलक उठा। खेल मंत्री किरेन रििजजू ने सोमवार से एनआईएस पटियाला और बंगलूरू में फंसे खिलाड़ियों की तैयारियां शुरू कराने के लिए उनसे बातचीत का सिलसिला शुरू किया है। खेल मंत्री, खेल सचिव, साई महानिदेशक के सामने नौ वेटलिफ्टर थे। उन्होंने खेल मंत्री से ऑनलाइन बातचीत के दौरान कहा कि एक सप्ताह की ट्रेनिंग छूटने का मतलब यह है कि ओलंपिक की तैयारियों से एक माह के लिए पिछड़ना। मीरा के अलावा भारतीय वेटलिफ्टिंग संघ, जेरमी लालरिनुनगा समेत सभी नौ वेटलिफ्टरों ने जल्द तैयारियां शुरू कराने को कहा। खेल मंत्री ने लिफ्टरों को आश्वस्त किया है कि कमेटी ने दिशा-निर्देश बनाने शुरू कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन


चीन व उत्तर कोरिया की लिफ्टर कर रहीं तैयारियां
संघ के महासचिव सहदेव यादव ने कहा कि मीरा की ओलंपिक क्वालिफाई करने वाले लिफ्टरों में रैंकिंग तीन है। मीरा से ऊपर चीन और उत्तर कोरिया की लिफ्टर हैं। ये देश कड़ी तैयारियों में जुटे हैं। लिफ्टर अगर ट्रेनिंग नहीं करेंगे तो उनकी मांसपेशियां कमजोर पड़ने लगती हैं। ऐसे में वेटलिफ्टरों का ट्रेनिंग शुरू कराना बेहद जरूरी है। लिफ्टर लॉकडाउन से पहले से ही कैंप में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed