{"_id":"5eb9fc438ebc3e905b577719","slug":"mirabai-chanu-and-sports-federation-request-sports-minister-kiren-rijiju-to-allow-training-to-resume","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनिंग शुरू नहीं हुई तो होगा बड़ा नुकसान, खेल मंत्री के सामने चानू का छलका दर्द","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ट्रेनिंग शुरू नहीं हुई तो होगा बड़ा नुकसान, खेल मंत्री के सामने चानू का छलका दर्द
Tue, 12 May 2020 07:00 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 12 May 2020 07:00 AM IST
विज्ञापन
मीराबाई चानू
- फोटो : Facebook
टोक्यो ओलंपिक में पदक की दावेदार मीराबाई चानू का सोमवार को खेल मंत्री किरन रिजिजू के समक्ष दर्द छलक उठा। खेल मंत्री किरेन रििजजू ने सोमवार से एनआईएस पटियाला और बंगलूरू में फंसे खिलाड़ियों की तैयारियां शुरू कराने के लिए उनसे बातचीत का सिलसिला शुरू किया है। खेल मंत्री, खेल सचिव, साई महानिदेशक के सामने नौ वेटलिफ्टर थे। उन्होंने खेल मंत्री से ऑनलाइन बातचीत के दौरान कहा कि एक सप्ताह की ट्रेनिंग छूटने का मतलब यह है कि ओलंपिक की तैयारियों से एक माह के लिए पिछड़ना। मीरा के अलावा भारतीय वेटलिफ्टिंग संघ, जेरमी लालरिनुनगा समेत सभी नौ वेटलिफ्टरों ने जल्द तैयारियां शुरू कराने को कहा। खेल मंत्री ने लिफ्टरों को आश्वस्त किया है कि कमेटी ने दिशा-निर्देश बनाने शुरू कर दिए गए हैं।
चीन व उत्तर कोरिया की लिफ्टर कर रहीं तैयारियां
संघ के महासचिव सहदेव यादव ने कहा कि मीरा की ओलंपिक क्वालिफाई करने वाले लिफ्टरों में रैंकिंग तीन है। मीरा से ऊपर चीन और उत्तर कोरिया की लिफ्टर हैं। ये देश कड़ी तैयारियों में जुटे हैं। लिफ्टर अगर ट्रेनिंग नहीं करेंगे तो उनकी मांसपेशियां कमजोर पड़ने लगती हैं। ऐसे में वेटलिफ्टरों का ट्रेनिंग शुरू कराना बेहद जरूरी है। लिफ्टर लॉकडाउन से पहले से ही कैंप में हैं।