{"_id":"5db19c2d8ebc3e93cd66cc21","slug":"military-world-games-chinese-orienteering-team-disqualified-for-cheating","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व सैन्य खेल: धोखाधड़ी कर रही थी चीनी टीम, आयोजकों ने किया प्रतियोगिता से बाहर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विश्व सैन्य खेल: धोखाधड़ी कर रही थी चीनी टीम, आयोजकों ने किया प्रतियोगिता से बाहर
Thu, 24 Oct 2019 06:12 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 24 Oct 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
चीनी सैन्य टीम
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर चार साल में एक बार होने वाले विश्व सैन्य खेल इस बार चीन के वुहान में हो रहे हैं। दुनिया भर के सैन्य एथलीटों को इस महाकुंभ के एक इवेंट में धोखाधड़ी करते पाए जाने पर अयोग्य घोषित कर दिया गया। चीन की टीम ओरियेंटिंयरिंग चैलेंज (रास्ता खोजने की प्रतियोगिता) में सही रास्ता खोजने में नाकाम रही थी, इसके बाद उन्होंने गोपनीय रास्तों और चिह्नों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
दरअसल, ओरियेंटिंयरिंग चैलेंज एक मध्यम दूरी की प्रतियोगिता है, जिसमें प्रतियोगी टीम को दुर्जन इलाकों में नक्शे की सहायता से रास्ता खोजना होता है। इसे सबसे कम समय में पार करने वाली टीम विजेता घोषित की जाती है। चीन की टीम ने नक्शे की मदद से रास्ता खोजने में नाकाम रहने पर अमान्य तरीकों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
चीन की टीम इस प्रतियोगिता के कुछ हिस्सों में शीर्ष स्थान पर रही थी, लेकिन जांच में चीनी टीम की कारगुजारी सामने आई। इंटरनेशनल ओरियंटरिंग फेडरेशन (आईओएफ) ने कहा, 'चीन की टीम के लिए कई तरह के पहचान चिह्न बनाए गए थे और खास तौर पर छोटे रास्ते तैयार किए गए थे। इसकी जानकारी केवल उन्हें ही थी।'
विज्ञापन