{"_id":"5de5446b8ebc3e54dd1d0230","slug":"meenakshi-rituz-and-anchu-win-first-day-of-national-womens-boxing","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिपः मुक्केबाज मीनाक्षी, ऋतुज और अंचू का विजयी आगाज","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिपः मुक्केबाज मीनाक्षी, ऋतुज और अंचू का विजयी आगाज
Mon, 02 Dec 2019 10:35 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 02 Dec 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
boxing shimla
पंजाब की मीनाक्षी, चंडीगढ़ की ऋतुज और केरल की अंचू साबु ने चौथी एलीट महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के पहले दिन 48 किग्रा भार वर्ग के अपने-अपने मुकाबले जीते।
विज्ञापन
टूर्नामेंट में 33 टीमों के 235 मुक्केबाज चुनौती पेश कर रहे हैं। पहले दिन 23 मुकाबले हुए। पंजाब की मीनाक्षी ने मेघालय की इवा मारबानियांग को 5-0 से हराया। ऋतुज ने लद्दाख की डेचेन को आसानी से शिकस्त दी। अंचू ने बंगाल की मनिका कुमारी को हराया। असम की प्रिया गोर्थ ने मध्यप्रदेश की अंजलि शर्मा को 3-2 से मात दी।
विज्ञापन