फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Mckenzie Hughes Took A Three-Shot Lead Playing The 60s Card

ट्रैवलर्स गोल्फ चैंपियनशिप : मैकेंजी ह्यूज ने 60 का कार्ड खेलकर तीन शॉट की बढ़त बनाई

Fri, 26 Jun 2020 11:00 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 26 Jun 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Mckenzie Hughes Took A Three-Shot Lead Playing The 60s Card
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
मैकेंजी ह्यूज ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पीजीए टूर के ट्रैवलर्स गोल्फ चैंपियनशिप के पहले दौर में 10 अंडर 60 का कार्ड खेला और तीन शॉट की बढ़त बनाई। कुछ खिलाड़ियों के कोरोना वायरस के कारण टूर्नामेंट से हटने के बाद जब खेल शुरू हुआ तो कनाडा के 29 वर्षीय मैकेंजी के पास पीजीए टूर में 60 से कम स्कोर का मौका था, लेकिन अंतिम होल में वह 40 फुट से बर्डी बनाने से चूक गए।
विज्ञापन


पीजीए टूर में अभी तक केवल 11 अवसरों पर एक दौर में 60 से कम का स्कोर बना है। जिम फ्यूरी ने चार साल पहले इसी टीपीसी रिवर्स हाइलैंड्स गोल्फ कोर्स पर 12 अंडर 58 का कार्ड खेला था, जो किसी टूर प्रतियोगिता में न्यूनतम स्कोर है। कुल 106 खिलाड़ियों ने पार से कम का स्कोर बनाया जिसमें रोरी मैकलारॉय, जेंडर शॉफले और विक्टर हॉवलैंड समान 63 का स्कोर बनाकर संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed