फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   mc marykom along with ten gold medalist does not find place in asian games squad

एशियाई खेल 2018: 10 गोल्ड मेडलिस्ट को नहीं मिला मौका, भारतीय दल से 20 पदक विजेताओं की छुट्टी

Mon, 13 Aug 2018 12:23 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 13 Aug 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
mc marykom along with ten gold medalist does not find place in asian games squad
एशियाई खेल

एशियाई खेल 2018 की शुरुआत 18 अगस्त से इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में होगी। भारत ने 34 खेलों में हिस्सा लेने वाले 572 एथलीटों के नाम की घोषणा कर दी है। उल्लेखनीय है कि इस साल अप्रैल में गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले 20 एथलीटों के नाम एशियाई खेल 2018 की सूची से नदारद हैं।

विज्ञापन


भारत की स्टार महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम, निशानेबाज जीतू राय, भारोत्तोलक संजीता और मीराबाई चानू सहित 10 गोल्ड मेडलिस्ट एथलीटों का जलवा एशियाई खेल 2018 में नहीं दिखेगा। मैरीकॉम को अपना पसंदीदा भारवर्ग नहीं मिला, जिसके चलते उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है। इसके अलावा जीतू राय ने युवाओं को मौका देने के इरादे से अपना नाम वापस लिया है। वहीं संजीता चानू डोप टेस्ट में फंसने के कारण एशियाई खेल का हिस्सा नहीं बन सकी हैं जबकि मीराबाई चानू ने चोट के चलते अपना नाम वापस ले लिया है।
विज्ञापन


बबिता फोगाट ने मई में आयोजित एशियाड ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा नहीं लिया था, जिसकी वजह से उन्हें भारतीय दल में शामिल नहीं किया गया। याद हो कि चार साल पहले इंचियोन में हुए एशियाई खेल में भारत ने 57 मेडल हासिल किए थे। इनमें 11 गोल्ड, 9 सिल्वर और 37 ब्रोंज मेडल शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एशियाई खेल 2018 के लिए इन भारतीय एथलीटों का नहीं हुआ चयन

mc marykom along with ten gold medalist does not find place in asian games squad
एमसी मैरीकॉम

1 एमसी मैरीकॉम- मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम ने गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था गोल्ड मेडल।

2 जीतू राय- निशानेबाज जीतू राय ने गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था गोल्ड मेडल।

3 सचिन चौधरी- पावरलिफ्टर सचिन चौधरी ने गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम में जीता था गोल्ड मेडल।

4 संजीव राजपूत- निशानेबाज संजीव राजपूत ने गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था गोल्ड मेडल।

5 तेजस्विनी सावंत- निशानेबाज तेजस्विनी सावंत ने गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था गोल्ड मेडल।

6 वेंकट राहुल- भारोत्तोलक वेंकट राहुल ने गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था गोल्ड मेडल।

7 मीराबाई चानू- भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था गोल्ड मेडल।

8 संजीता चानू- भारोत्तोलक संजीता चानू ने गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था गोल्ड मेडल।

9 पूनम यादव- भारोत्तोलक पूनम यादव ने गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था गोल्ड मेडल।

10 राहलु अवारे- पहलवान राहलु अवारे ने गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था गोल्ड मेडल।

11 मेहुली घोष- निशानेबाज मेहुली घोष ने गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था सिल्वर मेडल।

12 तेजस्विनी सावंत- निशानेबाज तेजस्विनी ने एक अन्य केटेगरी में हिस्सा लेते हुए गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था सिल्वर मेडल।

13 प्रदीप सिंह- भारोत्तोलक प्रदीप सिंह ने गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था सिल्वर मेडल।

14 गुरुराजा- भारोत्तोलक गुरुराजा ने गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था सिल्वर मेडल।

15 बबिता फोगाट- पहलवान बबिता फोगाट ने गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था सिल्वर मेडल।

16 नवजीत ढिल्लन- एथलीट नवजीत ढिल्लन ने गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था ब्रोंज मेडल।

17 नमन तंवर- मुक्केबाज नमन तंवर ने गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था ब्रोंज मेडल।

18 मनीष कौशिक- मुक्केबाज मनीष कौशिक ने गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था ब्रोंज मेडल।

19 ओम मिठार्वल- निशानेबाज ओम मिठार्वल ने गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था ब्रोंज मेडल।

20 ओम मिठार्वल- निशानेबाज ओम मिठार्वल ने एक अन्य केटेगरी में हिस्सा लेते हुए गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था ब्रोंज मेडल।

21 दीपक लाठेर- भारोत्तोलक दीपक लाठेर ने गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था ब्रोंज मेडल।

22 सोमवीर- पहलवान सोमवीर ने गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था ब्रोंज मेडल।

ध्यान हो कि तेजस्वनी सावंत और ओम मिठार्वाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स में दो अलग-अलग कैटेगरी में मेडल जीते थे, इसलिए कुल 20 खिलाड़ी एशियन गेम्स टीम का हिस्सा नहीं हैं।

अब क्या है मैरीकॉम का लक्ष्य

mc marykom along with ten gold medalist does not find place in asian games squad
एमसी मैरीकॉम

एमसी मैरीकॉम को एशियाई खेल 2018 के लिए 51 किग्रा भार वर्ग में जगह मिल रही थी, लेकिन वे 48 किग्रा भार वर्ग में ही खेलना चाहती थीं। यही वजह रही कि उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। मैरीकॉम ने 2014 एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीता था। 2010 के एशियाड में उन्हें ब्रोंज से संतोष करना पड़ा था। अब मैरीकॉम नवंबर में होने वाली विश्व चैंपियनशिप की तैयारियों में जुटेंगी।

मीराबाई और संजीता का सपना टूटा - गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट भारोत्तोलक मीराबाई चानू और संजीता चानू का एशियाई खेल में हिस्सा लेने का सपना टूट गया। दोनों अब तक एक बार भी एशियन गेम्स का हिस्सा नहीं बनी। मीराबाई ने चोट के कारण एशियाड से 10 दिन पहले अपना नाम वापस लिया। वहीं, डोप टेस्ट में फेल होने के कारण संजीता चानू को टीम में नहीं चुना गया। अनुशासनहीनता के कारण पूनम यादव को बाहर कर दिया गया। इन तीनों के साथ वेंकट राहुल भी एशियाड टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed