{"_id":"60afbf728ebc3e14c5302d6c","slug":"mc-mary-kom-enters-final-of-asian-championships","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप: फाइनल में 'सुपरमॉम' मैरी कॉम, निगाहें छठे स्वर्ण पदक पर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप: फाइनल में 'सुपरमॉम' मैरी कॉम, निगाहें छठे स्वर्ण पदक पर
Thu, 27 May 2021 09:19 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 27 May 2021 09:19 PM IST
सार
- मैरी कॉम ने खंडित फैसले में मंगोलियाई मुक्केबाज को 4-1 से हराया
- दो बार की विश्व युवा चैंपियन साक्षी भी फाइनल में
विज्ञापन
मैरी कॉम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
छह बार की विश्व चैंपियन 'सुपरमॉम' एमसी मैरी कॉम (51 किग्रा) और साक्षी (54 किग्रा) ने गुरुवार को कड़े सेमीफाइनल मुकाबले में जीत के साथ एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के पाइनल में प्रवेश किया। मैरी कॉम ने खंडित फैसले में मंगोलियाई मुक्केबाज को 4-1 से हराया जबकि दो बार की विश्व युवा चैंपियन साक्षी ने कजाखस्तान की शीर्ष वरीय डिना झोलेमन को 3-2 से शिकस्त दी। बता दें कि अब शीर्ष वरीय 38 साल की मैरीकॉम की नजरें इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में छठे स्वर्ण पदक पर टिकी हैं।
विज्ञापन
वहीं, मोनिका (48 किग्रा) को हालांकि सेमीफाइनल में कजाखस्तान की दूसरी वरीय अलुआ बाल्किबेकोवा के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में 0-5 की शिकस्त के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। इससे पहले मोनिका दूसरी वरीय बाल्किबेकोवा की तेजी का जवाब नहीं दे पाई। बाल्किबेकोवा ने मोनिका के हमलों को आसानी से नाकाम किया और अपने ताबड़तोड़ मुक्कों ने भारतीय खिलाड़ी को पछाड़ा।
विज्ञापन
इससे पहले ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके आशीष कुमार (75 किग्रा) को भी बुधवार रात एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता कजाखस्तान के आबिलखान अमानकुल के खिलाफ 2-3 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। नरेंदर (+91 किग्रा) को भी क्वार्टरफाइनल में कजाखस्तान के कामशिबेक कुनकाबायेव के खिलाफ 0-5 से शिकस्त झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
अब शुक्रवार को पांच भारतीय पुरुष मुक्केबाज अमित पंघाल (52 किग्रा), वरिंदर सिंह (60 किग्रा), शिव थापा (64 किग्रा), विकास कृष्ण (69 किग्रा) और संजीत (91 किग्रा) सेमीफाइनल मुकाबले में उतरेंगे। इनमें से पंघाल और विकास ओलंपिक में जगह बना चुके हैं।