{"_id":"5c6ae51bbdec2211a00c85ff","slug":"mc-mary-kom-became-brand-ambassador-of-puma","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यूमा की ब्रांड एम्बेसडर बनी मैरीकॉम","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्यूमा की ब्रांड एम्बेसडर बनी मैरीकॉम
Mon, 18 Feb 2019 10:32 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 18 Feb 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेलों का सामान बनाने वाली दुनिया की दिग्गज कंपनी प्यूमा ने छह बार की महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियन एमसी मैरीकोम को सोमवार को दो साल के लिए अपना ब्रांड दूत नियुक्त किया।
विज्ञापन
मैरीकोम महिला ट्रेनिंग वर्ग में प्यूमा की भारत में नई ब्रांड दूत होंगी और वह देश में मार्केटिंग अभियान में ब्रांड का प्रतिनिधित्व करेंगी।
इस करार के बारे में मैरीकोम ने कहा, ‘‘महिला और मां होने के कारण मुझे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है जिससे मैं अपने परिवार और टीम की मदद से निपटने में सफल रही।’’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘‘एक ब्रांड के रूप में प्यूमा ने हमेशा महिला का समर्थन और उनकी हौसला अफजाई की है, जिसके कारण यह पूरी तरह से मेरे लिए फिट है।’’