{"_id":"5d3c960b8ebc3e6ce559c522","slug":"mc-mary-kom-and-gaurav-bidhuri-enters-into-president-cups-final-along-with-seven-other-boxers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैरीकॉम-बिधूड़ी गोल्डन पंच से एक कदम दूर, सात अन्य मुक्केबाज भी प्रेसिडेंट कप के फाइनल में","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मैरीकॉम-बिधूड़ी गोल्डन पंच से एक कदम दूर, सात अन्य मुक्केबाज भी प्रेसिडेंट कप के फाइनल में
Sun, 28 Jul 2019 08:17 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 28 Jul 2019 08:17 AM IST
विज्ञापन
एमसी मैरीकॉम
- फोटो : social media
छह बार की विश्व चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता एम सी मैरीकॉम और विश्व चैंपियनशिप पूर्व कांस्य पदक विजेता गौरव बिधुड़ी ने शनिवार को कठिन चुनौतियों से पार पाते हुए इंडोनेशिया में चल रहे 23वें प्रेसिडेंट्स कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
मैरीकॉम और बिधुड़ी के अलावा नौ अन्य मुक्केबाज भी फाइनल में पहुंच गए। मैरीकॉम (51 किलो) ने वियतनाम की अन्ह वो थी किम को सेमीफाइनल में 3-2 से हराया। वह अब ऑस्ट्रेलिया की फ्रेंक्स एप्रिल से खेलेगी।
विज्ञापन
भारत के स्टार मुक्केबाज बिधुड़ी (56 किलो) ने फिलीपींस के ओगारे जुनमिलारडो को 3-2 से हराया। अंकुश दास ने 64 किलो वर्ग में कोरिया के गिहियोन यू को मात दी जबकि नीरज स्वामी ने इंडोनेशिया के लांगू कोर्नेलिस को 3-2 से हराया। अनंत प्रहलाद ने 52 किलो वर्ग में श्रीलंका के धर्मसेना पियाल को 5-0 से हराया। वहीं इंडिया ओपन स्वर्ण पदक विजेता जमुना बोरो ने 54 किलोवर्ग में इटली की जियुलिया लामागना को 5-0 से मात दी। विश्व चैंपियनशिप कांस्य पदक विजेता सिमरनजीत कौर (60 किलो) और दिनेश डागर (69 किलो) भी फाइनल में पहुंच गए ।
विज्ञापन