फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   matter of ban on Indians in Tokyo, reached in the IOC

ओलंपिक : टोक्यो में भारतीयों पर पाबंदी का मामला आईओसी तक पहुंचा

Tue, 22 Jun 2021 07:18 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 22 Jun 2021 07:18 AM IST
सार

  • आईओए ने आयोजन समिति से पूछा विदेश से आने वाले भारतीयों पर लागू रहेंगी शर्तें 
  • आयोजन समिति की ओर से चुनी लैब ने और बढ़ाईं मुसीबतें

विज्ञापन
matter of ban on Indians in Tokyo, reached in the IOC
आईओसी - फोटो : social media

विस्तार

टोक्यो जाने के लिए भारतीय खिलाडिय़ों को सात दिन लगातार आरटीपीसीआर टेस्ट और तीन दिन के कड़े एकांतवास में की पाबंदियों में बांधने का मामला अंतराष्ट्रीय ओलंपिक परिषद (आईओसी) तक पहुंच गया है।

विज्ञापन


भारतीय ओलंपिक संघ ने इस मुद्दे पर आयोजन समिति को भेजे गए अपने पत्र को आईओसी के निदेशन एनओसी रिलेशंस जेम्स मैक्लियोड को भी भेजा है। दरअसल आयोजन समिति की ओर से देश में निर्धारित लैब ने आईओए की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


दिल्ली स्थित लैब ने आईओए से कहा है कि वह पीसीआर रिपोर्ट की सॉफ्ट प्रति ईमेल के जरिए 24 घंटे में और हार्ड प्रति 30 घंटे में उपलब्ध करा पाएगी। ऐसे में सात दिन की लगातार निगेटिव रिपोर्ट लेकर टोक्यो पहुंचना संभव नहीं हो सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईओए अध्यध नरेंदर बत्रा ने आयोजन समिति से पूछा है कि विदेश से टोक्यो पहुंचने वाले भारतीय खिलाडिय़ों पर भी ये शर्तें लागू रहेंगी या फिर उन्हें छूट मिलेगी। उन्होंने आयोजन समिति को बताया है कि इस समय बड़ी संख्या में भारतीय खिलाड़ी पाबंदी वाले 11 देशों से बाहर तैयारियां कर रहे हैं।

बत्रा ने आयोजन समिति से आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए देश में लैबों की संख्या बढ़ाने को कहा है। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से निर्धारित लैब तैयारी स्थलों से चार सौ किलोमीटर दूर स्थित हैं। बत्रा ने समिति को लैबों की सूची भी भेजी है।


बत्रा ने लिखा है कि जिस से लैब ने रिपोर्ट 24 घंटे बाद देने को कहा है। उससे भारतीय खिलाड़ी पांच दिन की निगेटिव रिपोर्ट लेकर टोक्यो पहुंच सकते हैं। या फिर वे नौ दिन पहले से टेस्ट कराना शुरू करें तब सात दिन की निगेटिव रिपोर्ट मिल पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed