{"_id":"5de5cf028ebc3e54e95ec546","slug":"mary-kom-wins-against-savita-punjab-defeated-odisha-in-big-bout-boxing-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिग बाउट बॉक्सिंग लीग: मैरीकॉम, मनोज और सोनिया के दम पर पंजाब ने ओडिशा को 5-2 से हराया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
बिग बाउट बॉक्सिंग लीग: मैरीकॉम, मनोज और सोनिया के दम पर पंजाब ने ओडिशा को 5-2 से हराया
Tue, 03 Dec 2019 08:27 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 03 Dec 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
एमसी मैरीकॉम
- फोटो : social media
छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम (51 किग्रा) के दम पर पंजाब पैंथर्स ने बिग बाउट इंडियन बॉक्सिंग लीग के उद्घाटन मुकाबले में ओडिशा वॉरियर्स को 5-2 से मात देकर विजयी शुरुआत की। मैरीकॉम ने सविता को फ्लाईवेट वर्ग में तीनों राउंड में एकतरफा मुकाबले में मात दी।
विज्ञापन
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन मनोज कुमार (69 किग्रा) ने उज्बेकिस्तान के जे राखमोनोव को मात देकर पंजाब को 1-0 से बढ़त दिलाई। दूसरे मुकाबले में ओडिशा की जेस्मिन (57 किग्रा) ने पंजाब की सपना शर्मा को और दीपक (52 किग्रा) ने पीएल प्रसाद को शिकस्त देकर ओडिशा को 2-1 से आगे कर दिया। सोनिया (60 किग्रा) ने प्रियंका चौधरी को मात देकर पंजाब को 2-2 से बराबरी दिलाई और फिर मैरीकॉम ने सविता को हराकर पंजाब को 3-2 से आगे किया। उज्बेकिस्तानी के खालाकोव (57 किग्रा) ने मोहम्मद इब्राहिम को और मोहित (75 किग्रा) ने नीलकमल सिंह को हराकर पंजाब 5-2 से जीत दिला दी।
विज्ञापन