फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Mary Kom unanimously elected as chairperson of the Athletes' Commission; Sharath Kamal vice chair person

Athletes Commission: दिग्गज महिला मुक्केबाज मैरीकॉम एथलीट कमिशन की अध्यक्ष बनीं, शरत कमल उपाध्यक्ष

Tue, 15 Nov 2022 01:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 15 Nov 2022 01:25 PM IST
सार

मैरीकॉम आठ बार की वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडलिस्ट रह चुकी हैं। वह वर्ल्ड चैंपियनशिप में छह बार (2002, 2005, 2006, 2008, 2010, 2018) स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। वहीं, 2012 लंदन ओलंपिक में मैरीकॉम ने कांस्य पदक जीता था।

विज्ञापन
Mary Kom unanimously elected as chairperson of the Athletes' Commission; Sharath Kamal vice chair person
मैरीकॉम और अचंत शरत कमल - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय ओलंपिक संघ ने दिग्गज महिला मुक्केबाज मैरीकॉम को IOA की एथलीट्स कमिशन का अध्यक्ष चुना है।  सर्वसम्मति से इस पद के लिए चुनी गईं। वहीं, राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल उपाध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन

मैरीकॉम आठ बार की वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडलिस्ट रह चुकी हैं। वह वर्ल्ड चैंपियनशिप में छह बार (2002, 2005, 2006, 2008, 2010, 2018) स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। वहीं, 2012 लंदन ओलंपिक में मैरीकॉम ने कांस्य पदक जीता था। मैरीकॉम दो बार की एशियन गेम्स मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं। 2014 इंचियोन एशियन गेम्स में मैरीकॉम ने स्वर्ण और 2010 ग्वांग्झू एशियन गेम्स में कांस्य जीता था। वह 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक भी जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शरत राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के सबसे सफल एथलीट्स के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। उनसे ज्यादा सिर्फ जसपाल राणा (शूटिंग) और समरेश जंग (शूटिंग) ने पदक जीते हैं। जसपाल के नाम राष्ट्रमंडल खेलों में 15 पदक (9 स्वर्ण) और समरेश के नाम 14 पदक (7 स्वर्ण) हैं। शरत राष्ट्रमंडल खेलों में कुल सात स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में तीन स्वर्ण के अलावा शरत ने 2006 में मेन्स सिंगल्स और मेन्स टीम इवेंट में स्वर्ण, 2010 में मेन्स डबल्स में स्वर्ण और 2018 में मेन्स टीम इवेंट में स्वर्ण जीता था। 
विज्ञापन

इसके अलावा वह 2010 में दो कांस्य, 2014 और 2018 में एक-एक रजत और 2022 में एक रजत जीत चुके हैं। शरत ने राष्ट्रमंडल खेलों में कुल 13 पदक जीते हैं। राष्ट्रमंडल खेलों के अलावा शरत एशियन गेम्स में दो पदक जीत चुके हैं। 2018 में जकार्ता एशियन गेम्स में मेन्स टीम और मिक्स्ड डबल्स इवेंट में शरत कमल ने कांस्य जीता था। इसके अलावा वह एशियन चैंपियनशिप्स में दो कांस्य भी जीत चुके हैं। 2021 दोहा एशियन चैंपियनशिप्स में कांस्य जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed