फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   mary kom ready for boxing practice with a male trainer

जरूरत पड़ी तो पुरुष मुक्केबाज के साथ भी ट्रेनिंग करूंगी: मैरीकोम

Wed, 05 Dec 2018 06:54 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 05 Dec 2018 06:54 PM IST
विज्ञापन
mary kom ready for boxing practice with a male trainer
mary kom

छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरीकोम को अगर ट्रेनिंग के लिए महिलाओं में से कोई अच्छा जोड़ीदार नहीं मिला तो वह छह साल बाद फिर से लंबे कद के पुरूष मुक्केबाज के साथ ट्रेनिंग करने के बारे में विचार करेंगी।  ओलंपिक पदकधारी मुक्केबाज ने बुधवार को कहा कि विश्व चैंपियनशिप के 48 किग्रा वर्ग में उन्हें कोई कड़ी प्रतिद्वंद्वी नहीं मिली, जिसमें वह छठी बार विश्व चैंपियन बनीं।

विज्ञापन


मैकोमरी ने कहा, 'ट्रेनिंग के लिये जोड़ीदार ढूंढना भी मुश्किल है। हमारे पास इतने जोड़ीदार नहीं हैं, इससे मदद नहीं मिलती। दिल्ली में विश्व चैंपियनशिप के बाद जिन्हें मौका नहीं मिला, वे चली गयीं। कुछ ही बची हैं। अगर मेरी ट्रेनिंग अच्छी नहीं होती है तो मैं ट्रेनिंग के लिये लंबे कद के मुक्केबाजों को रखूंगी और उनके साथ अभ्यास करूंगी। पिछली बार 2012 लंदन ओलंपिक में मैंने पुणे के बालेवाड़ी में ऐसा ही किया था।'
विज्ञापन


लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली यह मुक्केबाज 'इंडियन फेडरेशन ऑफ स्पोर्ट्स गेमिंग' के 'स्टार्स ऑफ टूमॉरो' अभियान लांच करने के बाद पत्रकारों से रूबरू हुईं। इस मणिपुरी मुक्केबाज की निगाहें 2020 तोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने पर लगी हैं जिसके लिये उन्होंने अभी से 51 किग्रा वजन वर्ग की अपनी प्रतिद्वंद्वियों के वीडियो देखना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैरीकोम ने कहा, 'विश्व चैंपियनशिप के दौरान मैंने 51 किग्रा में खेल रही मुक्केबाजों को भी देखा। कुछ को क्वालीफिकेशन में ही परेशानी हुई। अन्य सामान्य थीं। मैंने सभी वीडियो तैयार किये हैं और इसके अनुसार ही तैयारी करूंगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed