फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Mary Kom out of World Championships 2019 after losing to Turkey Champion Busenaz Cakiroglu

सेमीफाइनल में हार से नाखुश मैरीकॉम, सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

Sat, 12 Oct 2019 01:10 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 12 Oct 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
Mary Kom out of World Championships 2019 after losing to Turkey Champion Busenaz Cakiroglu
Mary Kom

भारतीय मुक्केबाज मैरीकॉम तुर्की की यूरोपियन चैंपियन बुसेनाज साकिरोग्लू के खिलाफ 51 किलोग्राम भारवर्ग में सेमीफाइनल का मुकाबला हारकर विश्व चैंपियनशिप 2019 से बाहर हो गईं। दूसरी वरीयता प्राप्त तुर्की की मुक्केबाज से 1-4 के अंतर से हारने का साथ ही वह विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में अपने सातवें गोल्ड मेडल से भी चूक गईं।

विज्ञापन

 

हालांकि, इस घटना के तुरंत बाद, मैरीकॉम ने इस फैसले पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया, उन्होंने ट्विटर पर केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए लिखा कि कैसे और क्यों, दुनिया को बताएं कि निर्णय कितना सही और गलत है।

विज्ञापन

 

इससे पहले मैरी कॉम ने पहले दौर में जवाबी हमला करते हुए बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन दूसरे दौर में काकरोग्लू ने उन्हें मात दे दी। बता दें कि सेमीफाइनल में पहुंचते ही मैरी कॉम महिला विश्व चैम्पियनशिप के इतिहास की सबसे सफल मुक्केबाज बनीं थीं, जब उन्होंने सेमीफाइनल में पहुंचकर आठवां पदक पक्का किया था। मैरीकॉम ने क्वार्टरफाइनल में कोलंबिया की इंगोट वालेंसिया को 5-0 से मात देते हुए सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही 36 वर्षीय इस मुक्केबाज ने अपना कांस्य पदक सुनिश्चित कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed