फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Mary Kom Eyes Historic Sixth Gold Medal In AIBA Women's World Championships 2018

महिला विश्व चैम्पियनशिप: छठा गोल्ड मेडल जीतना चाहेंगी मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम

Wed, 14 Nov 2018 07:24 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Nov 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
Mary Kom Eyes Historic Sixth Gold Medal In AIBA Women's World Championships 2018
mary kom

पांच बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरीकॉम की अगुवाई में भारतीय टीम गुरूवार से यहां आईजी स्टेडियम में शुरू होने वाली दसवीं एआईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेगी जिसमें ओलंपिक पदकधारी, विश्व और यूरोपीय चैम्पियन मुक्केबाज कड़ी चुनौती पेश करेंगी।

विज्ञापन


मैरीकॉम 2001 से शुरू हुई विश्व चैम्पियनशिप में पांच स्वर्ण और एक रजत से कुल छह पदक अपने नाम कर चुकी हैं और अब उनकी निगाहें छठी बार विश्व चैम्पियन बनने पर लगी हैं। भारत 2006 में पहले भी इसकी मेजबानी कर चुका है जिसमें देश के मुक्केबाजों ने चार स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य सहित आठ पदक से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। 
विज्ञापन


मैरीकॉम कह चुकी हैं, 'मैं फिर से अपने देश में खेलने को लेकर रोमांचित हूं। मैं घरेलू दर्शकों के सामने स्वर्ण पदक जीतने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहती हूं, यह अहसास अद्भुत होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि प्रतियोगिता से पहले दिल्ली का प्रदूषण और कोसोवो की एकमात्र मुक्केबाज व दो कोचों को वीजा नहीं देने का मुद्दा छाया रहा क्योंकि भारत कोसोवो को मान्यता नहीं देता।

'मैग्नीफिशेंट मैरी' 48 किग्रा में चुनौती पेश करेंगी

Mary Kom Eyes Historic Sixth Gold Medal In AIBA Women's World Championships 2018

दस सदस्यीय टीम में युवा और अनुभवी मुक्केबाजों का मिश्रण है जिसमें 'मैग्नीफिशेंट मैरी' 48 किग्रा में चुनौती पेश करेंगी जिन्होंने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाला था।

एल सरिता देवी भी काफी अनुभवी हैं, जो 60 किग्रा में चुनौती पेश करेंगी। 2006 में यहां विश्व चैम्पियनशिप के 52 किग्रा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था और दो कांस्य पदक भी जीत चुकी हैं। वह एशियाई चैम्पियनशिप में पांच स्वर्ण और एक रजत जीत चुकी हैं। 

इस प्रतियोगिता में 10 वजन वर्गों में 70 देशों के 300 से ज्यादा महिला मुक्केबाज भाग लेंगी। दस देश इसमें पदार्पण कर रहे हैं जिसमें स्कॉटलैंड, माल्टा, बांग्लादेश, केमैन द्वीप, डीआर कोंगो, मोजाम्बिक, सिएरा लियोन और सोमालिया शामिल हैं। 

करीब 12 देश परिस्थितियों से सांमजस्य बिठाने के लिए एक हफ्ते पहले ही यहां आ गए थे। हालांकि इनमें से काफी मुक्केबाज राजधानी की प्रदूषित हवा से परेशान दिखीं, पर उन्होंने कहा कि प्रदूषण से बचने के लिये उन्होंने इंडोर ट्रेनिंग करना ठीक समझा। 

भारतीय टीम इस प्रकार है: 

Mary Kom Eyes Historic Sixth Gold Medal In AIBA Women's World Championships 2018
एम सी मैरीकॉम (48 किग्रा), पिंकी जांगड़ा (51 किग्रा), मनीषा मोन (54 किग्रा), सोनिया (57 किग्रा), एल सरिता देवी (60 किग्रा), सिमरनजीत कौर (64 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा), स्वीटी बूरा (75 किग्रा), भाग्यवती काचरी (81 किग्रा) और सीमा पूनिया (81 किग्रा से अधिक)। 

कोच: रफाएल बर्गामास्को (विदेशी कोच), शिव सिंह (मुख्य कोच), संध्या गुरूंग, मोहम्मद अली कमर, छोटे लाल यादव, सतवीर सिंह।

सहयोगी स्टाफ: डॉ. अमोल अरूण पाटिल (टीम डॉक्टर), आयुष चितरंजन येखांडे (फिजियो), सिमोन सिंह (वीडियो विश्लेषक), वीना जोएल (मालिशिया)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed