{"_id":"5d3acc8b8ebc3e6d1b73f451","slug":"marry-kom-amit-panghal-to-feature-in-inaugural-indian-boxing-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन बॉक्सिंग लीग में पंच लगाते नजर आएंगे एमएसी मैरीकॉम और अमित पंघाल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
इंडियन बॉक्सिंग लीग में पंच लगाते नजर आएंगे एमएसी मैरीकॉम और अमित पंघाल
Fri, 26 Jul 2019 03:18 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 26 Jul 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
एमसी मेरीकॉम
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्गज मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अमित पंघाल 20 अक्टूबर से नौ नवंबर तक खेली जाने वाली भारतीय मुक्केबाजी लीग के शुरूआती सत्र में भाग लेंगे। लीग का अधिकार धारक और आयोजक स्पोर्ट्जलाइव एक अलग निविदा प्रक्रिया के माध्यम से शुरुआती तीन सत्रों के डिजिटल स्ट्रीमिंग के सीधा प्रसारण के अधिकारों की नीलामी भी करेगा।
भारतीय मुक्केबाजी संघ (बीएफआई) ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘लीग का आयोजन तीन स्थानों पर होगा और 18 दिनों में तीन दौर के कुल 90 मुकाबले (बाउट) खेले जाऐंगे। इस दौरान हर दिन दो टीमों के बीच पांच अलग अलग भार वर्ग श्रेणी के मुकाबले होंगे।’
उन्होंने बताया, ‘मैरीकॉम, अमित पंघाल, गौरव बिधुड़ी और सोनिया लाथेर जैसी भारतीय दिग्गजों के अलावा इस लीग में 50 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज भाग लेंगे। लीग का मकसद भारत में मुक्केबाजी को लोकप्रिय बनाना है। बीएफआई के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा, ‘भारतीय मुक्केबाजी में यह बड़ा कदम होगा क्योंकि यह विश्व में पहला एमेच्योर मुक्केबाजी लीग है। इसमें खेल को अगले स्तर पर ले जाने की क्षमता है।’