फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Marathon: Ten year old Kajal ran 200 km from Prayagraj to Lucknow, CM Yogi encouraged her

मैराथन: दस साल की काजल ने प्रयागराज से लखनऊ तक लगाई 200 किमी की दौड़, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला

Sat, 16 Apr 2022 09:26 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 16 Apr 2022 09:26 PM IST
सार

प्रयागराज के मंडा थानान्तर्गत रहने वालीं काजल ने दस अप्रैल को प्रयागराज के सिविल लाइंस से शुरुआत की थी और 15 अप्रैल को अपनी दौड़ पूरी की। काजल ने पिछले वर्ष इंदिरा मैराथन में भी हिस्सा लिया था, लेकिन न तो उनके स्कूल और न ही जिला प्रशासन ने उनके प्रयासों को सराहा।

विज्ञापन
Marathon: Ten year old Kajal ran 200 km from Prayagraj to Lucknow, CM Yogi encouraged her
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ काजल बिंद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

चौथी कक्षा में पढ़ने वाली दस साल की काजल ने प्रयागराज से लखनऊ तक 200 किलोमीटर की दौड़ लगाकर अपनी अनूठे स्टेमिना और क्षमता का प्रदर्शन किया है। इस होनहार जूनियर एथलीट की प्रतिभा से प्रभावित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने काजल को शुभकामनाओं के साथ-साथ एथलेटिक्स शूज, ट्रैक सूट और किट प्रदान की है, ताकि उन्हें अपनी प्रतिभा को और निखारने का मौका मिल सके और एथलीट बनकर देश का नाम रोशन करने का सपना पूरा हो सके।  
विज्ञापन


प्रयागराज के मंडा थानान्तर्गत रहने वालीं काजल ने दस अप्रैल को प्रयागराज के सिविल लाइंस से शुरुआत की थी और 15 अप्रैल को अपनी दौड़ पूरी की। काजल ने पिछले वर्ष इंदिरा मैराथन में भी हिस्सा लिया था, लेकिन न तो उनके स्कूल और न ही जिला प्रशासन ने उनके प्रयासों को सराहा। मैराथन में हिस्सा लेने के बाद काजल ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को पत्र लिखकर उनसे मिलने की इच्छा जताई थी।
विज्ञापन


लखनऊ स्थित बाबू बनारसी दास स्पोर्ट्स अकादमी ने भी काजल को सम्मानित किया है और उन्हें पूरे कॅरिअर के दौरान स्पोर्ट्स किट और शूज देने का वादा किया है। मीडिया रिपोर्टों  काजल की दो और बहनें हैं। काजल सबसे छोटी है। उनके पिता नीरज बिंद रेलवे में प्वाइंट्समैन के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed