{"_id":"5d74c7f58ebc3e014c4b4da8","slug":"mapusa-court-grants-6-day-police-custody-to-swimming-coach-surajit-ganguly-accused-of-molesting-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट ने नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी स्विमिंग कोच सुरजीत को भेजा छह दिन की पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कोर्ट ने नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी स्विमिंग कोच सुरजीत को भेजा छह दिन की पुलिस रिमांड पर
Sun, 08 Sep 2019 02:51 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 08 Sep 2019 02:51 PM IST
विज्ञापन
सुरजीत गांगुली
- फोटो : social Media
15 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म और उसका यौन उत्पीड़न करने को लेकर दिल्ली में गिरफ्तार किए गए गोवा के पूर्व स्विमिंग कोच सुरजीत गांगुली को गोवा की मापुसा कोर्ट ने छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। सुरजीत को दिल्ली में गिरफ्तार किए जाने के बाद रविवार को पुलिस की टीम वापस पणजी लेकर पहुंची थी।
विज्ञापन
Goa: Mapusa Court grants 6-day police custody to swimming coach Surajit Ganguly, accused of molesting a minor girl. He was arrested in Delhi on Friday & was flown to Goa late last night.
— ANI (@ANI) September 8, 2019विज्ञापन
फरार गांगुली को गोवा और दिल्ली के पुलिस कर्मियों की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। ट्रांजिट रिमांड पर रविवार तड़के उसे गोवा वापस लाया गया। इससे पहले आरोपी को नई दिल्ली की तीस हजारी अदालत में पेश किया गया था, जिसने सुरजीत को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर गोवा पुलिस को सौंप दिया था।
विज्ञापन