फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   manu bhaker secures India's 7th Olympic quota in shooting in ISSF World cup at Munich 

ISSF World cup: मनु ने हासिल किया ओलंपिक कोटा, पदक से चूकीं 

Wed, 29 May 2019 10:01 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 29 May 2019 10:01 PM IST
सार

-महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल में रहीं चौथे स्थान पर 
-सातवां ओलंपिक कोटा है यह भारतीय निशानेबाजों का   

विज्ञापन
manu bhaker secures India's 7th Olympic quota in shooting in ISSF World cup at Munich 
manu bhakar - फोटो : file photo

विस्तार

युवा निशानेबाज मनु भाकर ने आखिरकार टोक्यो ओलंपिक के लिए कोटा हासिल कर ही लिया। हरियाणा की 17 वर्षीय निशानेबाज हालांकि आईएसएसएफ विश्व कप में महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल में चौथे स्थान पर रहते हुए पदक से चूक गईं। 

विज्ञापन


मनु ने फाइनल में 201.0 अंक के साथ भारत को सातवां ओलंपिक कोटा दिलाया। शीर्ष वैश्विक प्रतियोगिताओं में कई पदक जीत चुकी मनु क्वालिफिकेशन में 582 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही थी। उन्होंने अंतिम दो दौर में 98 अंक जुटाए। 
विज्ञापन


मनु को सोमवार को निराशा हाथ लगी थी जब शीर्ष पर रहने के दौरान उनकी बंदूक खराब हो गई और उन्हें पांचवें स्थान से संतोष करना पड़ा। महिला 10 मीटर पिस्टल में यह भारत का पहला कोटा है। सौरभ चौधरी और अभिषेक वर्मा ने क्रमश: दिल्ली और बीजिंग में विश्व कप के साथ पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में ओलंपिक कोटा हासिल किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर विश्व कप चैंपियन यशस्विनी सिंह देसवाल भी फाइनल में जगह बनाने की राह पर थी लेकिन अंतिम सेट में में 92 अंक के साथ वह 574 अंक के साथ 22वें स्थान पर खिसक गईं। हीना सिद्धू 570 अंक के साथ 45वें स्थान पर रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed